कल का मौसम : वेल-मार्क्ड लो प्रेशर में बदला निम्न दबाव 17 को कई जिलों में मूसलाधार वर्षा का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
जोरदार बारिश से बचने के लिए महिलाओं ने ओढ़ लिया दुपट्टा.

जोरदार बारिश से बचने के लिए महिलाओं ने ओढ़ लिया दुपट्टा.

WB Weather Update: पश्चिम बंगाल में मानसून की रफ्तार बढ़ने वाली है. 17 जुलाई को राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. जानिए कैसा रहेगा कल का मौसम और किन जिलों में होगी भारी बारिश, सुरक्षा के क्या करें उपाय.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam West Bengal: पश्चिम बंगाल में मानसून की रफ्तार और तेज होने वाली है. इसके असर से 17 जुलाई को पश्चिम बंगाल के कई जिलों में मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र कोलकाता ने गुरुवार को इसका अलर्ट जारी किया. स्पेशल बुलेटिन जारी करते हुए मौसम विभाग ने राज्य के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

ओडिशा और बंगाल की ओर बढ़ेगा साइक्लोन

मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में बना कम दबाव का क्षेत्र अब और मजबूत होकर उसी क्षेत्र में वेल-मार्क्ड लो प्रेशर एरिया (Well-marked low pressure area) में तब्दील हो चुका है. इसके साथ ही संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. अगले 2 दिनों में इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में उत्तरी ओडिशा और गांगेय पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, होगी भारी से बहुत भारी वर्षा

दक्षिण बंगाल में 17 जुलाई को भारी वर्षा और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी. हालांकि, कुछ जिलों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है. किस जिले में कब होगी भारी वर्षा, यहां देखें.

  • 16 जुलाई 2026 : पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, बांकुड़ा, पुरुलिया और दक्षिण 24 परगना जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश (07-11 सेमी) होने की संभावना है. इसके साथ ही पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और झारग्राम में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. बाकी जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चल सकती हैं.
  • 17 जुलाई 2026 : पुरुलिया, बांकुड़ा और झारग्राम जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश (07-11 सेमी) का दौर जारी रहेगा. तटीय और पश्चिमी जिलों में 30 से 50 किमी/घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
  • 18 से 20 जुलाई 2026 : दक्षिण बंगाल के पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्धमान, झारग्राम, बीरभूम और मेदिनीपुर जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन, 16, 17, 18, 19 और 20 जुलाई तक रेड अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

उत्तर बंगाल में 18 से 20 जुलाई के बीच मूसलाधार वर्षा का अलर्ट

उत्तर बंगाल के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में 18 जुलाई से बारिश की तीव्रता काफी बढ़ जायेगी, ऐसी चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. 16 से 20 जुलाई के बीच किस दिन कैसा रहने वाला है मौसम, यहां जान लें.

  • 16 और 17 जुलाई 2026 को दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा (07-11 सेमी) होगी.
  • 18 जुलाई 2026 को जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर जिलों में एक या दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश (07-20 सेमी) की आशंका है. दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और कूचबिहार में भारी बारिश (07-11 सेमी) हो सकती है.
  • 19 और 20 जुलाई 2026 को जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर, कलिम्पोंग, कूचबिहार और दार्जिलिंग जिलों में एक या दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश (07-20 सेमी) होने की चेतावनी (ऑरेंज/रेड अलर्ट) दी गयी है.

ये भी पढ़ें: दक्षिण बंगाल के बांकुड़ा और पश्चिम बर्धमान में जमकर बरसा मानसून, जानें कहां कितनी वर्षा हुई

संभावित प्रभाव और सावधानियां

मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के चलते संभावित खतरों के प्रति आगाह किया है.

  • निचले इलाकों, शहरी क्षेत्रों और अंडरपास सड़कों पर अस्थायी जलजमाव की समस्या हो सकती है.
  • खड़ी फसलों और बागवानी को नुकसान पहुंचने का खतरा है.
  • खुले क्षेत्रों में बिजली गिरने (Lightning strikes) का खतरा रहेगा.

सुरक्षा के सुझाव

तेज वर्षा या वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण लें, पेड़ों व बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें और यातायात नियमों का पालन करें.

ये भी पढ़ें: बंगाल का मौसम : दार्जिलिंग में हुई झमाझम वर्षा, बागडोगरा रहा सबसे गर्म, जानें कोलकाता सहित अपने शहर का हाल


विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola