दक्षिण बंगाल के बांकुड़ा और पश्चिम बर्धमान में जमकर बरसा मानसून, जानें कहां कितनी वर्षा हुई

Updated:
विज्ञापन
अचानक शुरू हुई वर्षा में फंसे युवा.

अचानक शुरू हुई वर्षा में फंसे युवा.

दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में भारी वर्षा हुई है, खासकर बांकुड़ा और पश्चिम बर्धमान जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है. उत्तर बंगाल के अधिकांश जिलों में मानसून की कमी देखी जा रही है, जिससे सूखे जैसे हालात पैदा हो गये हैं.

विज्ञापन

West Bengal Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में भारी वर्षा हुई है. उत्तर बंगाल के अधिकांश जिलों में बारिश की भारी कमी (Largely Deficient) देखी जा रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के कोलकाता स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी है. इसमें बताया गया है कि पिछले 24 घंटों में पश्चिम बंगाल में 11.2 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से लगभग 5 प्रतिशत कम है. कोलकाता में इस दौरान अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. यहां 9.1 मिमी बारिश दर्ज की गयी.

बांकुड़ा और पश्चिम बर्धमान में रिकॉर्ड बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण बंगाल के जिलों में मानसून काफी सक्रिय रहा. बांकुड़ा जिले के कंसाबाती बांध (Kangsabati Dam) क्षेत्र में सबसे अधिक 57.6 मिमी वर्षा हुई. बांकुड़ा शहर में 44.8 मिमी और बांकुड़ा सीडब्ल्यूसी में 42.0 मिमी बारिश हुई. जिले में सामान्य से 453 फीसदी अधिक वर्षा हुई है.

पश्चिम बर्धमान, झारग्राम और दक्षिण 24 परगना का हाल

आसनसोल (CWC) में 44.0 मिमी और आसनसोल शहर में 38.6 मिमी वर्षा पिछले 24 घंटे के दौरान हुई. झारग्राम के लालगढ़ में 27.6 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 118 प्रतिशत अधिक है. दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर में 28.2 मिमी और बीरभूम के घेरोपाड़ा में 26.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गयी.

ये भी पढ़ें: उत्तर बंगाल में मूसलाधार बारिश से हाहाकार : अलीपुरदुआर में एक दिन में 238 मिमी वर्षा, जानें 24 घंटों के मौसम का हाल

उत्तर बंगाल में सामान्य से बहुत कम वर्षा, सूखे जैसे हालात

उत्तर बंगाल के जिलों में मानसूनी बारिश में काफी कमी देखी गयी है. मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि इस क्षेत्र के अधिकांश जिले लार्जली डेफिसिएंट (सामान्य से 60 फीसदी से 99 फीसदी तक कम वर्षा) की श्रेणी में आ गये हैं.

दार्जिलिंग और कलिम्पोंग

दार्जिलिंग में पिछले 24 घंटों में केवल 0.3 मिमी बारिश दर्ज की गयी, जो सामान्य से 99 प्रतिशत कम है. कलिम्पोंग के रोंगो में 18.2 मिमी और मुनसोंग में 17.0 मिमी बारिश दर्ज की गयी.

ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, IMD ने पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी वर्षा और तेज हवाओं का जारी किया अलर्ट

जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और दक्षिण दिनाजपुर

जलपाईगुड़ी में महज 0.1 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य से 99 फीसदी कम है. अलीपुरदुआर के चेपान में सबसे ज्यादा 21.6 मिमी बारिश हुई, लेकिन जिला स्तर पर यह सामान्य से 96 फीसदी कम है. दक्षिण दिनाजपुर जिले में पिछले 24 घंटों में बिल्कुल भी वर्षा नहीं हुई.

ये भी पढ़ें: बंगाल में विकराल हुआ मानसून, IMD ने जारी किया उत्तर और दक्षिण बंगाल में भारी वर्षा का अलर्ट


विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola