बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, होगी भारी से बहुत भारी वर्षा

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता में भारी वर्षा का दृश्य.

WB Weather Update 16 July: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. मौसम विभाग ने दक्षिण बंगाल के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वज्रपात और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार वर्षा की संभावना है.

विज्ञापन

WB Weather Update: उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बन चुका है. इसके प्रभाव से बृहस्पतिवार (16 जुलाई) को पूरे पश्चिम बंगाल में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दक्षिण बंगाल के कई जिलों में मूसलाधार वर्षा और तेज हवाओं की चेतावनी दी है. आइए जानते हैं 16 जुलाई को आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम.

विज्ञापन

दक्षिण बंगाल के कई जिलों के लिए रेड/ऑरेंज अलर्ट

दक्षिण बंगाल के लगभग सभी जिलों में 16 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. लेकिन कुछ जिलों के लिए भारी आफत की चेतावनी है.

इन जिलों में हो सकती है 70 से 200 मिमी वर्षा

  1. पूर्व मेदिनीपुर
  2. पश्चिम मेदिनीपुर
  3. झारग्राम
  4. बांकुड़ा
  5. पुरुलिया

इन जिलों में 70 से 110 मिमी वर्षा की चेतावनी

  1. कोलकाता
  2. हावड़ा
  3. हुगली
  4. उत्तर 24 परगना
  5. दक्षिण 24 परगना

तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी

  1. पूर्व मेदिनीपुर
  2. पश्चिम मेदिनीपुर
  3. उत्तर 24 परगना
  4. दक्षिण 24 परगना

मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण बंगाल के शेष जिलों में वज्रपात के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकतीं हैं.

ये भी पढ़ें: आज 15 जुलाई को कैसा रहेगा बंगाल का मौसम? दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी में मूसलाधार वर्षा का अलर्ट

पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश, वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर बंगाल के अधिकांश जिलों में भी 16 जुलाई को मानसून सक्रिय रहेगा. पहाड़ी जिलों यानी दार्जिलिंग (Darjeeling) और कलिम्पोंग (Kalimpong) में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है. उत्तर बंगाल के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने (Thunderstorm & Lightning) की भी चेतावनी जारी की गयी है.

ये भी पढ़ें: Bengal Weather Alert: दक्षिण बंगाल में वर्षा और वज्रपात का येलो अलर्ट, जानें 7 दिन तक कैसा रहेगा मौसम

वर्षा का क्या होगा असर

मौसम विभाग ने भारी बारिश और आंधी-तूफान के कारण निम्नलिखित समस्याओं की आशंका जतायी है.

  • जलभराव : कोलकाता और अन्य शहरी इलाकों के निचले क्षेत्रों व अंडरपास सड़कों पर अस्थायी रूप से पानी जमा हो सकता है.
  • कृषि को नुकसान : तेज हवा और भारी बारिश से खड़ी फसलों और बागवानी को नुकसान पहुंचने की आशंका है.
  • वज्रपात का खतरा : खुले मैदानों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं.

सुरक्षा निर्देश और एडवाइजरी

  • वज्रपात या आंधी के दौरान सुरक्षित पक्के मकान या शेल्टर में शरण लें.
  • भूलकर भी पेड़ों, बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों.
  • जल स्रोतों से दूरी बनाकर रखें.
  • जलभराव वाले क्षेत्रों में यातायात में सावधानी बरतें.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola