आज 15 जुलाई को कैसा रहेगा बंगाल का मौसम? दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी में मूसलाधार वर्षा का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता के आसमान में छाये बादल.

Aaj Ka Mausam West Bengal: 15 जुलाई को पश्चिम बंगाल के दक्षिण और उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश और 50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. IMD के स्पेशल बुलेटिन से जानते हैं बंगाल में कैसा रहेगा आज का मौसम.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam West Bengal: बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से और पश्चिम बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसकी वजह से पश्चिम बंगाल में मानसून अत्यधिक सक्रिय है. उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी में मूसलाधार वर्षा होने की आशंका है. दक्षिण बंगाल के 5 जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.

विज्ञापन

15 जुलाई को दक्षिण बंगाल का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र कोलकाता ने स्पेशल बुलेटिन जारी कर कहा है कि बुधवार (15 जुलाई) को दक्षिण बंगाल के लगभग सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

इन जिलों में 70 से 110 मिमी वर्षा की संभावना

भारी बारिश का अलर्ट दक्षिण बंगाल के उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और झारग्राम जिलों में एक या दो जगहों पर भारी बारिश (7 से 11 सेंटीमीटर यानी 70 से 110 मिलीमीटर वर्षा) होने की प्रबल संभावना है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में मानसून की विषम चाल : उत्तर बंगाल और तटीय जिलों में झमाझम बारिश, 7 जिलों पर सूखे का संकट, जानें जिलेवार आंकड़े

तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी

पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना जिलों में एक या दो स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. आंधी के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है. दक्षिण बंगाल के शेष जिलों में 30-40 किलोमीटर की गति से हवाएं चलने और बिजली गिरने (Thunderstorm & Lightning) का अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में कुदरत का कहर : पहाड़ों पर वर्षा का रेड अलर्ट, दक्षिण बंगाल में वज्रपात की चेतावनी

15 जुलाई को उत्तर बंगाल का मौसम

उत्तर बंगाल के अधिकांश हिस्सों में भी 15 जुलाई को गरज-चमक के साथ वर्षा का दौर जारी रहेगा. पर्वतीय व मैदानी जिलों यानी दार्जिलिंग (Darjeeling) और जलपाईगुड़ी (Jalpaiguri) में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश (7-11सेंटीमीटर) हो सकती है. उत्तर बंगाल के सभी जिलों में एक-दो स्थानों पर वज्रपात और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं.

ये भी पढ़ें: उत्तर बंगाल में मूसलाधार बारिश से हाहाकार : अलीपुरदुआर में एक दिन में 238 मिमी वर्षा, जानें 24 घंटों के मौसम का हाल

नागरिकों के लिए एडवाइजरी

मौसम की गंभीरता को देखते हुए आईएमडी ने दक्षिण बंगाल के तटीय और निचले इलाकों में अस्थायी जलभराव और बिजली गिरने की आशंका जतायी है.बारिश और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों, खेतों, ऊंचे पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें. वाहन चालकों को संभलकर गाड़ी चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गयी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola