अमित शाह से मिले पूर्व CM अर्जुन मुंडा, पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

Updated:
विज्ञापन
Arjun Munda

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करते अर्जुन मुंडा

Arjun Munda: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की. अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली जीत पर बधाई दी, वहीं, अमित शाह ने उनके चुनाव प्रचार प्रयासों की सराहना की. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

विज्ञापन

सरायकेला से शचिंद्र दाश की रिपोर्ट

Arjun Munda, रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. यह शिष्टाचार भेंट गृह मंत्री अमित शाह के दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर आयोजित हुई. इस मुलाकात की जानकारी खुद पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी और केंद्रीय मंत्री के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर (फोटो) भी साझा की.

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अमित शाह को दी शुभकामनाएं

मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्राप्त हुई ऐतिहासिक विजय पर अपनी ओर से विशेष बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इस महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और वहां के विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर अत्यंत विस्तारपूर्वक और सकारात्मक चर्चा हुई.

Also Read: Lohardaga: गंगा दशहरा महोत्सव को लेकर डीसी, डीडीसी पहुंचे चूल्हा पानी; तैयारियों का लिया जायजा

गृह मंत्री अमित शाह ने की अर्जुन मुंडा की तारीफ

बैठक के क्रम में भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव अभियान के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा पार्टी के प्रमुख स्टार प्रचारक के रूप में निभाई गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों, उनके द्वारा किए गए व्यापक जनसंपर्क और समर्पित प्रयासों की जमकर सराहना की. गृह मंत्री से मिले इस प्रोत्साहन के बाद अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह जी का स्नेह, कुशल मार्गदर्शन एवं अटूट विश्वास उनके लिए निरंतर प्रेरणादायी और ऊर्जा देने वाला है. वे भविष्य में भी इसी तरह संगठन और जनता के प्रति समर्पित रहेंगे.

Also Read: राज्यसभा का रण: झारखंड में ‘इंडिया’ गठबंधन का पलड़ा भारी, NDA की नजरें ऑपरेशन असंतुष्टों पर

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola