धनबाद के बाघमारा में कांग्रेस का धरना, महंगाई और भूधसान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना 

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dhanbad News: धनबाद के बाघमारा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई, भ्रष्टाचार और भूधसान जैसी समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए जनसमस्याओं के समाधान की मांग उठाई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

धनबाद से सुमन सिंह की रिपोर्ट 

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बाघमारा प्रखंड मुख्यालय परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के द्वारा महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया.

भूधसान के लिए केंद्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार

धरने में उपस्थित पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा जमकर केंद्र सरकार पर बरसे और कोईलांचल में हो रहे भूधसान के मामले में केंद्र सरकार को जिम्मेदारी ठहराते हुए कहा कि इसमें माइनिंग ऑपरेशन होने के बाद उसे खाली जगह में बालू कि भराई होनी चाहिए थी की इसे पूरा नहीं करते हैं जिस कारण आज कोयलांचल में जहां-तहां भूधसान हो रही है. 

सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने का आरोप

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का समुचित लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है. क्षेत्र की जनता मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है. साथ ही बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अवैध खनन जैसे मुद्दों पर भी केंद्र सरकार को विफल बताया.

जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने की बात

बाघमारा विधानसभा प्रभारी अवध नारायण प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी.

​अंचल अधिकारी और बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

धरना कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने बाघमारा अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को विभिन्न जनसमस्याओं और मांगों से संबंधित विस्तृत ज्ञापन सौंपा. 

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखने का निर्देश, JBVNL निदेशक ने किया सबस्टेशनों का निरीक्षण

यह भी पढ़ें: झारखंड में बालू को लेकर बड़ा खेल, स्टॉक यार्ड में बालू ही नहीं तो नीलामी का टेंडर कैसे निकाला

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola