Watch Video : औरंगाबाद में घुटनों तक पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे बच्चे, बारिश में फिर जलजमाव; स्थायी समाधान की मांग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद के मदनपुर मध्य विद्यालय में जलजमाव से छात्र परेशान हैं। घुटनों तक भरे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग।

विज्ञापन

Aurangabad News : बारिश के बाद जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से औरंगाबाद के मदनपुर नगर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सामने आ गई है. गुरुवार की रात हुई बारिश के बाद विद्यालय परिसर से लेकर मुख्य पहुंच पथ तक जलजमाव हो गया.

विज्ञापन

स्थिति ऐसी है कि छात्र-छात्राओं को घुटनों तक जमा पानी से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ रहा है. इससे बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों की परेशानी बढ़ गई है.

पानी से होकर विधालय जाते बच्चे  विधालय कैम्पस में भरा पानी | Prabhat Khabar Network
पानी से होकर विधालय जाते बच्चे और विधालय कैम्पस में भरा पानी

हर साल की समस्या

स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में जलजमाव की समस्या कोई नई नहीं है. प्रत्येक वर्ष बरसात के मौसम में बारिश का पानी परिसर में जमा हो जाता है. जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है.

लोगों का कहना है कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलायी जा रही हैं, लेकिन जलनिकासी जैसी बुनियादी समस्या का समाधान अब तक नहीं हो सका है.

पानी से होकर विधालय जाते बच्चे  विधालय कैम्पस में भरा पानी | Prabhat Khabar Network
पानी से होकर विधालय जाते बच्चे

पढ़ाई पर बुरा असर

जलजमाव के कारण विद्यालय का सामान्य शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है. पानी के बीच से होकर विद्यालय पहुंचने में बच्चों को परेशानी होती है.

वहीं, अभिभावक भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था कर दी जाए तो बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से निजात मिल सकती है.

स्थायी समाधान की मांग

स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत, शिक्षा विभाग और जनप्रतिनिधियों से विद्यालय परिसर एवं पहुंच पथ का निरीक्षण कर तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है. साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति नहीं बने, इसके लिए स्थायी ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने की मांग की गई है.

View on Instagram

अधिकारी का आश्वासन

इस संबंध में प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान कुछ समय के लिए विद्यालय परिसर में जलजमाव की स्थिति बनती है, लेकिन बाद में पानी निकल जाता है. यदि किसी विद्यालय में जलजमाव की समस्या अधिक गंभीर है तो उसका निरीक्षण किया जाएगा. निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्या के समाधान की दिशा में पहल की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन