औरंगाबाद : दाउदनगर के अंछा में 12 सितंबर को लोक संवाद, ग्रामीण सीधे पुलिस के सामने रख सकेंगे शिकायत और सुझाव

Updated:
विज्ञापन

लोक संवाद का पोस्टर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना 12 सितंबर को अंछा गांव में लोक संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होगा, जिसमें पुलिस अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सुनेंगे. इसका मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है.

विज्ञापन

Aurangabad News : मगध क्षेत्र के आईजी विकास वैभव के निर्देश पर थाना स्तर पर प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को लोक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसी क्रम में दाउदनगर थाना द्वारा आगामी 12 सितंबर, शनिवार को प्रखंड के अंछा गांव स्थित पंचायत भवन में लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम शाम चार बजे से शुरू होगा.

विज्ञापन

सीधा संवाद व शिकायतें

लोक संवाद के दौरान पुलिस पदाधिकारी ग्रामीणों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुनेंगे.

ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिस-पब्लिक समन्वय तथा आम लोगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी. ग्रामीण अपनी स्थानीय समस्याओं और पुलिस से संबंधित शिकायतों को सीधे पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे.

समन्वय स्थापित करने की पहल

थानाध्यक्ष विकास कुमार ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी समस्याओं और सुझावों को पुलिस के समक्ष रखें. उन्होंने कहा कि लोक संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है.

त्वरित समाधान का प्रयास

इसके माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को समझने के साथ ही उनके समाधान की दिशा में त्वरित पहल की जाएगी. उन्होंने बताया कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संवाद से क्षेत्र में आपसी विश्वास मजबूत होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन