बैंकों में 5-डे वर्किंग कब? औरंगाबाद में बैंककर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर खोला मोर्चा, तीन दिन काम रहेंगे ठप

Updated:
विज्ञापन

बैंककर्मियों ने खोला मोर्चा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बैंक अधिकारी और कर्मचारी 5-दिवसीय कार्य प्रणाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो वे सितंबर और अक्टूबर में हड़ताल की चेतावनी दे रहे हैं.

विज्ञापन

Bank Strike : औरंगाबाद में बैंकों में पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंक अधिकारी और कर्मचारियों ने शुक्रवार को मोर्चा खोल दिया. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर विभिन्न बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय के बाहर जुटे और जोरदार धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान बैंककर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की.

विज्ञापन

5-डे वर्किंग की मांग पर जोर

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एआईपीएनबीओए के मंडल सचिव रवि कुमार ने कहा कि 5-डे वर्किंग की बैंक कर्मियों की प्रमुख मांग है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब RBI और नाबार्ड में पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू है, तो कमर्शियल बैंक में इसे लागू करने में देरी क्यों की जा रही है.

बढ़ते काम के दबाव का दिया हवाला

रवि कुमार ने कहा कि बैंक कर्मचारियों पर लगातार काम का दबाव बढ़ रहा है. कर्मचारियों को बिजनेस टारगेट पूरा करने के साथ लंबे समय तक काम करना पड़ता है. ऐसे में कर्मचारियों के लिए बेहतर वर्क लाइफ़ बैलेंस जरूरी है. बैंक कर्मियों का कहना है कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू होने से कर्मचारियों को राहत मिल सकती है.

पीएलआई स्कीम वापस लेने की मांग

धरना-प्रदर्शन के दौरान बैंककर्मियों ने पीएलआई स्कीम (PLI Scheme) को वापस लेने की मांग भी उठायी. इसके अलावा सेवा संबंधी मामलों में द्विपक्षीय वार्ता और लंबित मांगों के समाधान की मांग की गयी. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी समेत विभिन्न बैंकों के सैकड़ों अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए.

मांग नहीं मानी तो होगी लंबी हड़ताल

प्रदर्शन के दौरान बैंककर्मियों ने आगे के आंदोलन को लेकर भी चेतावनी दी. वक्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं की गयी तो 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल की जायेगी. इसके बाद 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गयी है.

5-डे वर्किंग की मांग को लेकर देशभर में बैंकों की आज हड़ताल, हाजीपुर में अड़े बैंककर्मी, शनिवार-रविवार को छुट्टी के चलते 3 दिन कामकाज रहेगा ठप

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन