धनबाद में तेज आंधी-बारिश का कहर, ई-रिक्शा और दुकान पर गिरा पेड़
ई-रिक्शा पर गिरा पेड़
धनबाद में अचानक आई तेज आंधी-बारिश ने कहर बरपाया. एलसी रोड पर एक पेड़ गिर गया, जिससे ई-रिक्शा और एक दूध बूथ को भारी नुकसान पहुंचा. राहत की बात यह है कि ई-रिक्शा में सवार यात्री और चालक सुरक्षित बच निकले.
धनबाद. शहर के एलसी रोड में शुक्रवार की दोपहर तेज आंधी-बारिश के दौरान एक पेड़ अचानक ई-रिक्शा और दुकान पर गिर गया. हादसे में ई-रिक्शा सवार यात्री और चालक बाल-बाल बच गये. हालांकि, पेड़ गिरने से ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दुकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है.

ई-रिक्शा में सवार था यात्री
जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चालक विकास साव सरायढेला के नुतनडीह निवासी हैं. शुक्रवार की दोपहर वह ई-रिक्शा लेकर एलसी रोड से गुजर रहे थे. इसी दौरान तेज आंधी-बारिश के बीच सड़क किनारे लगा पेड़ अचानक ई-रिक्शा और पास स्थित दुकान पर गिर गया. ई-रिक्शा में एक यात्री भी सवार था, लेकिन उसे चोट नहीं आयी.
ये भी पढ़ें: धनबाद में बैंक हड़ताल का व्यापक असर, 341 शाखाओं में लटके ताले; 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित
वाहन और दुकान क्षतिग्रस्त
पेड़ गिरने से ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं, दुकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. राहत की बात रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
इसके अलावा पेड़ गिरने की जानकारी मिलने के बाद धनबाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और सड़क से पेड़ हटाने की कार्रवाई शुरू की, ताकि आवागमन सामान्य हो सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए