बलियापुर के जंगल में महिला का शव मिला, पहचान नहीं; जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

घटना स्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बलियापुर के ढांगी कल्याणडीह जंगल में एक अज्ञात महिला का सिर कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है.

विज्ञापन

बलियापुर. बलियापुर थाना क्षेत्र के ढांगी कल्याणडीह स्थित जंगल में शुक्रवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है.

विज्ञापन

पगडंडी से गुजर रहे लोगों की पड़ी नजर

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह ग्रामीण रोज की तरह जंगल से होकर पगडंडी के रास्ते गुजर रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर महिला के शव पर पड़ी. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

ये भी पढ़ें: IIT-ISM की डॉ शालू केमिकल इंजीनियरिंग जर्नल के एडिटोरियल बोर्ड में शामिल, एनर्जी स्टोरेज और एडवांस्ड मैटेरियल्स पर शोध का मिला सम्मान

सूचना मिलते ही बलियापुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है. घटना को लेकर आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटायी जा रही है.

मौके पर पहुंचे ग्रामीण

महिला का शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये. जेएलकेएम नेता आशीष महतो समेत अन्य लोगों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली.

पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है. महिला की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola