कतरास में नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी का आरोप, पीड़ित बोले- न नौकरी मिली, न रुपये वापस हुए

Updated:
विज्ञापन

ठगी की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

न्यायालय में नौकरी मिलने की उम्मीद में युवाओं और उनके परिजनों ने अपनी जमा-पूंजी तक लगा दी. किसी ने जेवर बेचकर रुपये दिये, तो किसी ने कर्ज लेकर भुगतान किया.

विज्ञापन

कतरास. न्यायालय में नौकरी मिलने की उम्मीद में युवाओं और उनके परिजनों ने अपनी जमा-पूंजी तक लगा दी. किसी ने जेवर बेचकर रुपये दिये, तो किसी ने कर्ज लेकर भुगतान किया. अब नौकरी नहीं मिलने और रुपये वापस नहीं होने के आरोप के बाद पीड़ितों की परेशानी बढ़ गयी है. मामला कतरास थाना क्षेत्र के फुलवार गांव के रघुनाथपुर से जुड़ा है.

विज्ञापन

पीड़ितों का आरोप है कि गांव के रिंकू नामक व्यक्ति ने खुद को न्यायालय में प्रभावशाली संपर्क वाला बताते हुए बोकारो समेत झारखंड के विभिन्न जिलों के न्यायालयों में क्लर्क, सहायक समेत अन्य पदों पर नौकरी लगवाने का भरोसा दिया था. उसके झांसे में आकर दर्जनों युवाओं और उनके परिजनों ने अलग-अलग किस्तों में दो से पांच लाख रुपये तक दिये.

ये भी पढ़ें: SNMMCH के डॉक्टरों ने की जटिल ईएनटी सर्जरी, तालू का छेद ठीक कर निकाले इंप्लांट

नौकरी नहीं मिली, रुपये मांगने पर टालमटोल का आरोप

पीड़ितों के अनुसार, काफी समय बीतने के बाद भी किसी की नियुक्ति नहीं हुई. नौकरी के बारे में पूछने या रुपये वापस मांगने पर आरोपी की ओर से लगातार टालमटोल की जाती रही. बाद में संपर्क भी बंद कर दिया गया.

इसके बाद कई भुक्तभोगी एकजुट होकर शुक्रवार को कतरास थाना पहुंचे. उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की. शिकायत में नौकरी के नाम पर 50 लाख रुपये से अधिक की राशि लिये जाने का आरोप लगाया गया है.

आरोपी ने कहा- 50 लाख नहीं, 16 लाख रुपये हैं

इधर, आरोपित रिंकू का कहना है कि 50 लाख रुपये की बात सही नहीं है. उसके अनुसार कुल राशि करीब 16 लाख रुपये है, जिसे जल्द चुकता कर दिया जायेगा.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

कतरास पुलिस ने पीड़ितों की लिखित शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस शिकायत में लगाये गये आरोपों, लेनदेन से जुड़े साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: कुर्मीडीह पांडेय बस्ती के 39 परिवारों का होगा सुरक्षित पुनर्वास, बेलगड़िया में एक साथ बसाने की तैयारी

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि न्यायालय में नौकरी दिलाने के नाम पर किसी व्यक्ति को बिना आधिकारिक प्रक्रिया और सत्यापन के रुपये नहीं दें. ऐसी किसी भी शिकायत की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola