28 मई की CUET UG परीक्षा टली, NTA जल्द जारी करेगा नई डेट

Updated:
विज्ञापन
CUET UG 2026 Exam Postponed

सांकेतिक फोटो (AI Generated)

CUET UG 2026 Exam Postponed: एनटीए ने CUET UG 2026 परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है. 28 मई 2026 को होने वाली Common University Entrance Test यानी CUET UG की दोनों शिफ्ट की परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं. यह फैसला केंद्र सरकार की ओर से ईद-उल-जुहा यानी बकरीद की छुट्टी की तारीख में बदलाव के बाद लिया गया है.

विज्ञापन

CUET UG 2026 Exam Postponed: NTA ने आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए कहा है कि प्रभावित छात्रों के लिए नई परीक्षा तारीख जल्द घोषित की जाएगी. ऐसे में जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 28 मई को थी, उन्हें फिलहाल नई डेट का इंतजार करना होगा. सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक इस साल बकरीद की छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया है.

CUET UG 2026 Exam Postponed: नई तारीख जल्द

NTA को 28 मई की परीक्षा स्थगित करनी पड़ी. बोर्ड और एजेंसियां आमतौर पर बड़े त्योहारों और राष्ट्रीय छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा शेड्यूल तय करती हैं ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो. हालांकि बाकी दिनों की परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी. केवल 28 मई 2026 की दोनों शिफ्ट प्रभावित हुई हैं.

NTA ने साफ कहा है कि जिन छात्रों की परीक्षा टली है, उनके लिए revised exam schedule जल्द जारी किया जाएगा. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे लगातार आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि कोई अपडेट मिस न हो.

हेल्पलाइन नंबर जारी

छात्र CUET UG 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और cuet.nta.nic.in पर देख सकते हैं. इसके अलावा किसी भी समस्या या सवाल के लिए छात्र NTA हेल्पलाइन 011-40759000 से संपर्क भी कर सकते हैं.

CUET UG देश की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी एंट्रेंस परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. लाखों छात्र इस परीक्षा के जरिए देश की केंद्रीय और अन्य यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेते हैं. ऐसे में परीक्षा स्थगित होने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छात्रों के बीच काफी चर्चा शुरू हो गई.

यह भी पढ़ें: एग्जाम से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस, ड्रेस कोड से लेकर डॉक्यूमेंट तक जानें सब

विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola