24 जून की टॉप 20 खबरें: शिबू सोरेन को पद्म भूषण, फीफा WC मैच स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने शिबू सोरेन को पद्म भूषण प्रदान किया, जिसे रूपी सोरेन ने प्राप्त किया, फोटो पीटीआई

24 June Top 20 News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से सम्मानित किया है. वहीं, फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मैच स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ से एक फुटबॉल प्रेमी की मौत की दुखद खबर सामने आई है. उधर, सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान की गीदड़भभकी का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. देश-दुनिया की ऐसी ही टॉप 20 बड़ी खबरें आप यहां महज एक क्लिक में पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

1. फीफा वर्ल्ड कप 2026: मैच स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़, एक फुटबॉल फैन की मौत; 8 घायल

जॉर्डन और अल्जीरिया के बीच वर्ल्ड कप मैच का बड़ी स्क्रीन पर प्रसारण देखने जुटी भीड़ में भगदड़ मच गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए. घटना जॉर्डन की राजधानी अम्मान के हाशमी स्क्वायर में हुई. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. दिशोम गुरु को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पत्नी रूपी सोरेन को सौंपा सम्मान

झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रूपी सोरेन को यह सम्मान प्रदान किया. शिबू सोरेन का निधन 4 अगस्त 2025 को हुआ था. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. पद्म पुरस्कार 2026: टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज और अलका याग्निक पद्म भूषण से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी विजय अमृतराज, अभिनेता ममूटी और सतीश शाह, क्रिकेटर रोहित शर्मा एवं पार्श्व गायिका अलका याग्निक समेत 65 हस्तियों को प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. पीएम मोदी ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा तेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं के बीच मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. सिंधु जल संधि: पाकिस्तान की धमकी का भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, खोल दी पोल

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने सिंधु जल संधि को लेकर युद्ध की धमकी दी थी. जिसका भारत ने करारा जवाब दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग

कैमूर के भगवानपुर में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे. लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर परिवार को सरकारी नौकरी, आर्थिक सहायता और न्याय की मांग की. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. अमेरिका-ईरान डील: तेल-LPG लदे 11 जहाजों ने पार किया होर्मुज, भारत की ओर रवाना

अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते से भारत को बड़ी राहत मिली है. भारत आने वाले 11 जहाजों ने होर्मुज जलडमरूमध्य सुरक्षित पार कर लिया है. यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को दी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. Lucknow Fire: एक्शन में सीएम योगी, 4 गिरफ्तार, 4 अफसर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद सीएम योगी एक्शन में नजर आ रहे हैं. सीएम अलीगढ़ से सीधे घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे. मामले में अबतक 4 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये हैं जबकि 4 अफसर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किये गये हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. राम मंदिर चंदा मामलाः SIT ने गृह विभाग को सौंपी प्राथमिक रिपोर्ट, पैसों के लेन-देन की हुई जांच

अयोध्या के राम मंदिर में हुए चंदा घोटाले के मामले में सरकार द्वारा गठित SIT ने अपनी प्राथमिक रिपोर्ट सौंप दी है. एसआईटी टीम के सदस्यों का कहना है कि अंतिम रिपोर्ट आने के बाद मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. इतिहास बदल कर दुनिया को गुमराह करने में जुटा पाकिस्तान, अब ‘सिंधु घाटी सभ्यता’ के सहारे पानी पर ठोक रहा दावा

पाकिस्तान रह-रहकर दुनिया के सामने गिरगिट की तरह अपना रंग बदलता रहता है. जो देश अपना इतिहास 712 ई. में मुस्लिम आक्रमणकारी मोहम्मद बिन कासिम की सिंध विजय से शुरू मानता था, वह अचानक 5,000 साल पुरानी ‘सिंधु घाटी सभ्यता’ (Indus Valley Civilisation) के प्रेम में पड़ गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. 60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

स्विट्जरलैंड में हुई तनावपूर्ण बातचीत के बाद अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि अंतरिम समझौते का पालन नहीं करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. नीचे पढ़ें ट्रंप ने और क्या कहा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, नए प्रधानमंत्री के चयन तक संभालेंगे पद

कीर स्टॉर्मर ने ब्रिटेन के पीएम और लेबर पार्टी के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा है कि अगले पीएम चुने जाने तक वो प्रधानमंत्री बने रहेंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. विदेशी फंडिंग पर सरकार का बड़ा एक्शन, धार्मिक गतिविधियों के लिए जारी किए नए सख्त नियम

विदेशी फंडिंग को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से नए सख्त नियम जारी किए गए. इसमें धर्मांतरण गतिविधियों पर पूरी तरह रोक, तीर्थयात्रियों को सुविधाएं और फंड का 75 प्रतिशत खर्च करना अनिवार्य जैसे सख्त नियमों को शामिल किया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. पुणे मर्डर केस: 14 जून को सिया की पहली कोशिश हुई थी फेल, 18 को खाई में धकेलकर ली केतन की जान

पुणे में कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत को पहले एक दर्दनाक ट्रेकिंग हादसा माना गया था, लेकिन पुलिस जांच में मामला हत्या की साजिश में बदल गया. आरोप है कि मंगेतर सिया गोयल ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 18 जून को केतन को लोहागढ़ किले की खाई में धक्का दे दिया. इससे पहले 14 जून को भी सिया ने केतन की हत्या की कोशिश की थी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. 10 रुपये का सवाल! जब एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की वेबसाइट ने खोली भ्रष्टाचार की पोल

चेन्नई के रहने वाले 30 साल सॉफ्टवेयर इंजीनियर दीपक ने एक ऐसी शुरुआत की, जिसने तमिलनाडु की सरकारी व्यवस्था में फैले रोजमर्रा के भ्रष्टाचार को जनता के सामने लाकर खड़ा कर दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. JSCA स्टेडियम में जेपीएल फाइनल के दौरान भगदड़, कई घायल; गेट पर तोड़फोड़

रांची स्थित JSCA स्टेडियम में जेपीएल फाइनल मैच के दौरान अव्यवस्था और भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई. घटना में कई दर्शक घायल हो गए और स्टेडियम के गेट पर तोड़फोड़ भी की गई. सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. पूरी खबर पढ़ें.

17. सरकार खंगाल रही ममता बनर्जी की खाता-बही, पिछले 5 वर्षों में इतना पैसा कहां से आया?

जांचकर्ता यह पता लगाना चाहते हैं कि किस खाते से उस बैंक खाते में पैसा आया है और कितनी राशि जमा हुई है, क्योंकि तृणमूल के खाते में कई संदिग्ध लेन-देन होने और गबन की गई रकम जमा होने के आरोप लगे हैं. इस पूरे मामले की जांच बिधाननगर साइबर पुलिस स्टेशन कर रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. बंगाल में मिटेंगे मुगलों और अंग्रेजों के निशान, बदलेंगे सड़क और सार्वजनिक स्थलों के नाम

सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलने के बाद से राज्य में इतिहास, विरासत और सार्वजनिक स्थलों के नामकरण को लेकर बहस तेज हो गयी है. कहा जा रहा है कि कोलकाता सहित राज्य के अन्य हिस्सों में भी कई नामों के पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. BJP MLA कैलाश गहलोत की बेटी बनी CUET UG टॉपर, देविना गहलोत को 5 विषयों में 1232.19 मार्क्स

सीयूईटी यूजी के नतीजों में एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है. यह नाम है देविना गहलोत का. देविना ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET 2026 में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर देशभर में अपनी पहचान बना ली है. खास बात यह है कि वह BJP विधायक कैलाश गहलोत की बेटी देविना गहलोत हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. IPL 2027 से पहले सबसे बड़ा ट्रेड! ऋषभ पंत की दिल्ली में वापसी, कुलदीप पहुंचे LSG

आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है. ऋषभ पंत ने LSG का साथ छोड़कर DC में वापसी की है, जबकि भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते नजर आएंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola