पद्म पुरस्कार 2026: टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज और अलका याग्निक पद्म भूषण से सम्मानित
अलका याग्निक को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , फोटो एक्स
Padma Awards 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी विजय अमृतराज, अभिनेता ममूटी और सतीश शाह, क्रिकेटर रोहित शर्मा एवं पार्श्व गायिका अलका याग्निक समेत 65 हस्तियों को प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया.
Padma Awards 2026: राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित दूसरे नागरिक सम्मान समारोह में सभी हस्तियों को सम्मानित किया. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश केटी थॉमस को जन-सेवा के लिए और मलयालम पत्रकार पी नारायणन को साहित्य और शिक्षा में योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया. समारोह में राष्ट्रपति ने कुल 65 पद्म पुरस्कार प्रदान किए, जिनमें दो पद्म विभूषण, सात पद्म भूषण और 56 पद्म श्री शामिल थे.
शिबू सोरेन, टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज सहित इन्हें मिला पद्म भूषण
राष्ट्रपति ने अलका याग्निक, ममूटी, अमेरिकी डॉक्टर दत्तात्रेयडु नोरी, टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज, उद्योगपति एसकेएम माएलानंदन और समाजसेवी व शिक्षाविद वी नटेसन को पद्म भूषण से सम्मानित किया. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन ने दिवंगत नेता की ओर से पद्म भूषण सम्मान ग्रहण किया.
क्रिकेटर रोहित शर्मा और हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया को पद्म श्री
राष्ट्रपति ने क्रिकेटर रोहित शर्मा और हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया को पद्म श्री से सम्मानित किया. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने पिछला टी20 विश्वकप जीता था. सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त और रवि दहिया जैसे ओलंपिक पदक विजेताओं के कोच तथा जॉर्जिया निवासी व्लादिमीर मेस्तविरीश्विली को मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया गया. उनकी पत्नी ने उनकी ओर से यह सम्मान ग्रहण किया.
83 वर्षीय लोक कलाकार ने खींचा लोगों को ध्यान
नगालैंड के 83 वर्षीय लोक कलाकार और सांस्कृतिक संरक्षक गुरु सांग्युसांग पोंगेनर ने समारोह में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. पारंपरिक नगा वेशभूषा में उनके प्रवेश के समय प्रधानमंत्री मोदी सहित दर्शकों ने ज़ोरदार तालियां बजाईं. उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया.
समाज सेविका बुधरी ताती को भी पद्म श्री
छत्तीसगढ़ के नक्सल-प्रभावित बस्तर क्षेत्र में शिक्षा और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करने वाली समाज सेविका बुधरी ताती को भी पद्म श्री मिला. वह भी अपनी पारंपरिक वेशभूषा में थीं और सम्मान लेने के लिए मंच तक जाते समय खूब तालियां बजीं. राष्ट्रपति ने अभिनेता सतीश शाह को मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया. उनके भाई ने उनकी ओर से यह सम्मान ग्रहण किया. प्रसार भारती के पूर्व मुख्य कार्यकारी (सीईओ) और अभी सीबीएफसी के अध्यक्ष शशि शेखर वेम्पति को भी राष्ट्रपति ने पद्म श्री से सम्मानित किया.
अभिनेता आर माधवन को पद्म श्री
अभिनेता आर माधवन, एयरोस्पेस वैज्ञानिक चंद्रमौली गड्डमानुगु, आर.वी.एस. मणि और दलित परिवार से ताल्लुक रखने वाले तथा खुद के दम पर सफल उद्यमी बने अशोक खाडे को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया. रेलवे गार्ड रहते हुए प्रेरणादायक साहित्य लिखने वाले दलित लेखक अशोक कुमार हलदर, कर्नाटक संगीत के लिए रंजनी और गायत्री, अभिनेता अनिल कुमार रस्तोगी और प्रोफेसर महेंद्र नाथ रॉय को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया.
2026 में 131 को मिला पद्म पुरस्कार
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर, सरकार ने वर्ष 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी, जिनमें पांच पद्म विभूषण पुरस्कार शामिल थे. राष्ट्रपति ने 25 मई को आयोजित पहले नागरिक सम्मान समारोह में 65 पद्म पुरस्कार दिए थे. देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










