फीफा वर्ल्ड कप 2026: मैच स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़, एक फुटबॉल फैन की मौत; 8 घायल

Updated:
विज्ञापन

मैच स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ (फोटो-सोशल मीडिया)

जॉर्डन और अल्जीरिया के बीच वर्ल्ड कप मैच का बड़ी स्क्रीन पर प्रसारण देखने जुटी भीड़ में भगदड़ मच गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए. घटना जॉर्डन की राजधानी अम्मान के हाशमी स्क्वायर में हुई.

विज्ञापन

FIFA World Cup-2026 Stampede: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान जॉर्डन की राजधानी अम्मान से एक दुखद खबर सामने आई है. जॉर्डन और अल्जीरिया के बीच खेले जा रहे मुकाबले का बड़ी स्क्रीन पर लाइव देखने पहुंचे फुटबॉल फैंस के बीच भगदड़ मच गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए. यह घटना सोमवार रात मध्य अम्मान के हाशमी स्क्वायर में हुई, जहां हजारों लोग मैच देखने के लिए जुटे थे.

पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही है जॉर्डन

जॉर्डन की टीम ने पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के मुख्य दौर में जगह बनाई है. इसी वजह से देशभर में फुटबॉल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. मैच का सार्वजनिक प्रसारण देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग हाशमी स्क्वायर पहुंचे थे. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, भीड़ उम्मीद से कहीं ज्यादा थी और एक समय हालात को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया.

अचानक मची अफरा-तफरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक मैच के दौरान भीड़ के एक हिस्से में अचानक धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी शुरू हो गई. देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर गए. सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य आठ लोगों का इलाज जारी है. राहत की बात यह है कि सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

मैदान पर भी जॉर्डन को मिली निराशा

इस हादसे से पहले मैदान पर भी जॉर्डन के फैंस को निराशा हाथ लगी. अल्जीरिया के खिलाफ मुकाबले में जॉर्डन ने शुरुआती बढ़त हासिल की थी, लेकिन बाद में अल्जीरिया ने शानदार वापसी करते हुए 2-1 से मैच जीत लिया. लगातार दूसरी हार के साथ जॉर्डन का वर्ल्ड कप अभियान ग्रुप चरण में ही समाप्त हो गया. पहली बार टूर्नामेंट खेल रही टीम नॉकआउट दौर में जगह बनाने में असफल रही.

अल्जीरिया की उम्मीदें कायम

दूसरी ओर, इस जीत के साथ अल्जीरिया ने अंतिम-32 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. ग्रुप में अर्जेंटीना शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि ऑस्ट्रिया दूसरे स्थान पर है. अब अल्जीरिया की नजर अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले पर होगी.

यह भी पढ़ें: नॉर्वे के इस जश्न पर फिदा हुआ सोशल मीडिया, फैंस के साथ खिलाड़ियों का VIDEO हुआ सुपर वायरल

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola