JSCA स्टेडियम में जेपीएल फाइनल के दौरान भगदड़, कई घायल; गेट पर तोड़फोड़

Updated:
विज्ञापन

जेएससीए स्टेडियम के बाहर जुटी भीड़

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Ranchi: रांची स्थित JSCA स्टेडियम में जेपीएल फाइनल मैच के दौरान अव्यवस्था और भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई. घटना में कई दर्शक घायल हो गए और स्टेडियम के गेट पर तोड़फोड़ भी की गई. सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

Ranchi: रांची के धुर्वा स्थित JSCA अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मंगलवार शाम जेपीएल T20 फाइनल मुकाबले के दौरान भारी अव्यवस्था देखने को मिली. मैच देखने के लिए उम्मीद से कहीं अधिक संख्या में क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम पहुंच गए, जिससे वेस्ट गेट पर अफरा-तफरी मच गई. एंट्री के दौरान धक्का-मुक्की बढ़ने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें कई दर्शकों के घायल होने की सूचना है. कुछ लोगों को मामूली तो कुछ को गंभीर चोटें आई हैं.

विज्ञापन

दोपहर से ही जुटने लगी थी दर्शकों की भीड़

जानकारी के अनुसार, फाइनल मुकाबले को लेकर दोपहर से ही दर्शकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी. मैच शुरू होने से पहले वेस्ट गेट पर हजारों लोग पहुंच गए. सुरक्षा जांच की धीमी प्रक्रिया के कारण लंबी कतारें लग गईं. पीछे से लगातार बढ़ते भीड़ के दबाव के कारण धक्का-मुक्की शुरू हुई और हालात बेकाबू हो गए.

पुलिस ने हालात पर पाया काबू

घटना के बाद अव्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर नाराज दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए वेस्ट गेट के एक हिस्से में भी तोड़फोड़ की. सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया. घटना के बाद स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

ये भी पढ़ें…

दिशोम गुरु को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पत्नी रूपी सोरेन को सौंपा सम्मान

अचानक फटा गैस सिलेंडर और मच गई अफरा-तफरी, टाटीसिल्वे सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर GAIL की ऑफ-साइट मॉक ड्रिल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola