JPSC के 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा, CID ने पहले ही भेजा था पूछताछ का नोटिस

Updated:
विज्ञापन

JPSC-JSSC धांधली पर प्रदर्शन करते छात्र

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के तीन सदस्यों ने एक साथ अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. यह इस्तीफा CID द्वारा पूछताछ के लिए नोटिस भेजे जाने के बाद आया है. जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र आंदोलन के बीच इस इस्तीफे ने राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है.

विज्ञापन

रांची से नवीन शर्मा की रिपोर्ट

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के तीनों सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वालों में डॉ अजिता भट्टाचार्य, डॉ अनिमा हांसदा और डॉ जमाल अहमद शामिल हैं. बताया जा रहा है कि तीनों सदस्यों का कार्यकाल अब महज एक महीने का ही शेष बचा था. जेपीएससी में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच तीनों सदस्यों के इस्तीफे से आयोग को लेकर चर्चा तेज हो गयी है.

CID ने पूछताछ के लिए भेजा था नोटिस

जानकारी के अनुसार, CID की ओर से पूर्व में ही तीनों JPSC सदस्यों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया था. हालांकि, इस्तीफे के बाद अब इस मामले में जांच की दिशा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. CID किन बिंदुओं पर तीनों सदस्यों से पूछताछ करना चाहती थी, इसे लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है.

ये भी पढ़ें... JPSC-JSSC विवाद: धरनास्थल पहुंचे संजय सेठ और आदित्य साहू, छात्रों की मांगों पर सरकार को घेरा

तीनों का कार्यकाल एक महीने ही बचा था

तीनों सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने में करीब एक महीने का समय ही बचा था. ऐसे समय में एक साथ तीन सदस्यों के इस्तीफे को महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है. आयोग में सदस्यों की भूमिका नियुक्ति और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण होती है.

ये भी पढ़ें... छात्र आंदोलन पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा संदेश- न्याय मिलेगा, दोषियों को कठोर सजा मिलेगी

छात्र आंदोलन के बीच इस्तीफे से बढ़ी हलचल

JPSC-JSSC में कथित भ्रष्टाचार और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर रांची में छात्रों का आंदोलन जारी है. इसी बीच तीनों सदस्यों के इस्तीफे से आंदोलन के बीच राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी हलचल बढ़ गयी है. छात्र लंबे समय से परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं.

अब सबकी नजर इस बात पर है कि सरकार और JPSC की ओर से तीनों सदस्यों के इस्तीफे को लेकर क्या आधिकारिक जानकारी दी जाती है और CID की जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है.


विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola