JPSC-JSSC विवाद: धरनास्थल पहुंचे संजय सेठ और आदित्य साहू, छात्रों की मांगों पर सरकार को घेरा

Updated:
विज्ञापन

संजय सेठ और आदित्य साहू छात्रों से मिले.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों से मिलने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे. दोनों नेताओं ने प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत की.

विज्ञापन

JPSC-JSSC Protest: जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों से मिलने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे. संजय सेठ और आदित्य साहू ने प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंचकर उनसे बातचीत की. 

विज्ञापन

संजय सेठ ने क्या कहा? 

आंदोलन पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि अगर राज्य सरकार में नैतिकता होती, तो मुख्यमंत्री को पहले ही दिन यहां आकर छात्रों की सीबीआई जांच की मांग स्वीकार कर लेनी चाहिए थी.

आदित्य साहू ने क्या कहा? 

झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि बच्चों की आंखों से जो आंसू निकल रहे हैं वे सिर्फ अनशन कर रहे छात्रों के आंसू नहीं हैं, बल्कि झारखंड के करोड़ों छात्रों के आंसू हैं. झारखंड के करोड़ों लोगों के आंसू है. आदित्य साहू ने कहा, "इस आंसू की कीमत हेमंत जी की सरकार को चुकाना पड़ेगा."

उन्होंने कहा कि झारखंड में छात्रों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस राजनीति करना चाहते हैं. झारखंड के छात्र और झारखंड के लोग सब कुछ समझ रहे हैं. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात करनी चाहिए. अगर उनमें हिम्मत है तो छात्रों के हक और उनकी मांगों को लेकर कांग्रेस नेताओं को मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- बाइक पार्किंग के विवाद में गुमला में मारपीट, पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी का आरोप

ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC Protest: झारखंड के छात्र आंदोलन में CJP ने मारी एंट्री, रांची पहुंची अभिजीत दीपके की टीम



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola