विश्व आदिवासी महोत्सव के रंग में रंगी राजधानी रांची, कलाकारों का उत्साह चरम पर

Updated:
विज्ञापन

ढोल-नगाड़े के साथ झूमते कलाकार /Prabhat Khabar

रांची में झारखंड आदिवासी महोत्सव की धूम, बिरसा मुंडा जेल और मोरहाबादी में आदिवासी संस्कृति और प्रकृति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

राजीव पांडेय की रिपोर्ट रांची : विश्व आदिवासी महोत्सव को लेकर राजधानी रांची पूरी तरह सज-धज गई है। रविवार को बिरसा मुंडा जेल म्यूजियम और मोरहाबादी का नजारा देखते ही बन रहा है। हर जगह आदिवासी संस्कृति, प्रकृति और जीवन दर्शन की झलकियां देखने को मिल रही हैं।

कलाकारों में है जमकर उत्साह

राजधानी की सड़कों पर ढोल-नगाड़े की गूंज के साथ कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से आदिवासी संस्कृति और प्रकृति की अमिट छाप छोड़ रहे हैं। कलाकारों में जबरदस्त उत्साह है। यूं कहें तो पूरी राजधानी इस समय झारखंड की कला-संस्कृति को विश्व पटल पर रख रही है।

प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था

महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन की भी  तैयारी पूरी है। सुरक्षा के लिए हर मुख्य स्थल पर मजिस्ट्रेट और पुलिस की तैनाती की गई है। यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने में जिला प्रशासन के कर्मी जुटे हुए हैं। आपको बता दे कि विधिवत कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शुरू होगा, लेकिन अभी से ही पूरा झारखंड इस महोत्सव के रंग में रंग गया है।

ये भी पढ़ें: International Tribal Day 2026: 9 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है आदिवासी दिवस? जानिए पूरी कहानी

ये भी पढ़ें: राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने दिए जरूरी  निर्देश

इस महोत्सव की सारी तैयारियां को खुद उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री देख रहे हैं .उन्होंने बताया कि महोत्सव की तैयारी के लिए सभी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी और कर्मचारी पूरी तन्मयता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।


विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola