International Tribal Day 2026: 9 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है आदिवासी दिवस? जानिए पूरी कहानी

Updated:
विज्ञापन

International Tribal Day 2026 (AI Image)

हर साल 9 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया जाता है. यह दिन आदिवासी समुदायों की अनमोल संस्कृति, इतिहास और उनके अधिकारों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है.

विज्ञापन

International Tribal Day: आदिवासी समुदाय भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में रहता है. इनकी जीवनशैली, खानपान, भाषा, पहनावा, रीति-रिवाज और परंपराएं अन्य समुदायों से काफी अलग और खास होता है. मुख्यधारा से अलग रहने की वजह से आदिवासी समुदाय को लंबे समय से आर्थिक और कई सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. उनकी इन्हीं अधिकारों के विकास और समृद्ध संस्कृति के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया जाता है. वर्ष 1994 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी वर्ष घोषित किया था.

खास है आदिवासी दिवस का इतिहास

आदिवासी समुदायों की अपनी एक अलग त्योहार, धार्मिक मान्यताएं, भाषाएं, लोक परंपराएं और सांस्कृतिक पहचान है. इनका प्रकृति के साथ गहरा संबंध रहा है और जंगल, पहाड़, जमीन व जलस्रोत इनके जीवन का अहम हिस्सा रहे हैं. हालांकि, बदलते वक्त के साथ जंगलों का घटता क्षेत्र, प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ता दबाव और आधुनिक जीवनशैली के विस्तार ने आदिवासी समुदायों के सामने अपनी संस्कृति और पहचान बचाने की चुनौती बढ़ा दी है.

आदिवासी समाज का पारंपरिक भोजन आज भी काफी हद तक पेड़-पौधों से जुड़ा हुआ है. और इनके कई पर्व-त्योहार व धार्मिक परंपराएं प्रकृति से जुड़ी हुई हैं. दुनियाभर में करीब 50 करोड़ आदिवासी लोगों के रहने और हजारों भाषाएं बोलने का उल्लेख कई रिपोर्टों में मिलता है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया के 22 प्रतिशत भूमि पर आज भी आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं. आदिवासी समुदाय के कारण ही पर्यावरण संरक्षित है. इनकी कई भाषाएं विलुप्ति के खतरे का सामना कर रही हैं, जिससे इनके संरक्षण की जरूरत और बढ़ जाती है. विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ष 2016 में करीब 2,680 ट्राइबल भाषाएं विलुप्त होने की कगार पर थीं जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने समुदाय के भाषाओं को बचाने के लिए वर्ष 2019 में अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाने का ऐलान किया.

कोलंबस दिवस से जुड़ा है आदिवासी दिवस

अमेरिका में लंबे समय तक 12 अक्टूबर को कोलंबस दिवस मनाया जाता था. लेकिन, वहां के मूल निवासी समुदाय के लोग कोलंबस और उनके बाद स्थापित उपनिवेशवादी व्यवस्था को अपने इतिहास और अधिकारों पर हुए गंभीर प्रभाव से जोड़कर देखते रहे थे. इसके बाद उन्होंने कोलंबस दिवस के स्थान पर आदिवासी दिवस मनाने की मांग उठाई. इसपर जेनेवा में वर्ष 1977 में एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें आदिवासी समुदायों के अधिकारों और उनकी पहचान से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया. और कोलंबस दिवस के जगह पर आदिवासी दिवस मनाने की मांग उठी. इसके बात के वर्षों में आदिवासी समुदायों के अधिकारों और उनकी सांस्कृतिक पहचान को लेकर वैश्विक स्तर पर जागरूकता बढ़ती गई.

भारत में काफी तदाद में हैं आदिवासी समुदाय के लोग

आदिवासी समुदायों की एक बड़ी आबादी भारत में भी है. झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, महाराष्ट्र, ओडिशा समेत कई राज्यों में अलग-अलग जनजातीय समुदाय के लोग रहते हैं. झारखंड में संथाल, मुंडा, उरांव, हो, खड़िया, बिरहोर, पहाड़िया सहित कई जनजातियां हैं. जबकि मध्य प्रदेश में गोंड, भील, बैगा, सहरिया और कोरकू जैसे आदिवासी समुदाय बड़ी संख्या में रहते हैं. भारत के प्रमुख आदिवासी समुदायों में से एक गोंड है. जो मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में रहते हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों में संथाल, बंजारा, बिरहोर, चेरो, हो, खोंड, लोहरा, मुंडा, पहाड़िया और उरांव समेत कई अन्य जनजातीय समुदाय अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के साथ जीवन जी रहे हैं.

अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाने का क्या है उद्देश्य

अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस का उद्देश्य केवल आदिवासी समुदायों की संस्कृति का उत्सव मनाना ही नहीं है बल्कि उनके उनके अधिकारों, सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक विकास और प्राकृतिक संसाधनों पर अधिकार से जुड़े जैसे मुद्दों पर समाज के साथ सरकार का ध्यान आकर्षित करना भी है. यह दिन हमें उनकी पहचान और विरासत को संरक्षित करने की याद दिलाता है कि विकास के साथ आदिवासी समाज की पहचान, परंपरा और प्रकृति से उनके संबंधों का संरक्षण भी उतना ही जरूरी है.

ये भी पढ़ें- एनएसयूआई से मंत्रियों की वार्ता, 14वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द करने और 90 दिनों में जांच पूरी करने की मांग



विज्ञापन
अर्चना कुजूर

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola