चतुर्थ राउंड काउंसेलिंग की स्टेट मेरिट लिस्ट अब 10 अगस्त को होगी जारी
प्रतिकात्मक फोटो
जेईई मेन-2026 की चतुर्थ राउंड ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम संशोधित हो गया है. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीइसीइबी) ने स्टेट मेरिट लिस्ट 10 अगस्त को जारी करने का निर्णय लिया है. 10 अगस्त से अभ्यर्थी सीट आवंटन के लिए अपनी च्वाइस भर सकेंगे.
रांची: जेइइ मेन-2026 के परीक्षाफल के आधार पर अभियंत्रण पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए चल रही चतुर्थ राउंड की ऑनलाइन काउंसेलिंग का कार्यक्रम झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीइसीइबी) ने संशोधित कर दिया है. इस संबंध में जेसीइसीइबी के ओएसडी की ओर से आवश्यक सूचना जारी की गयी है. संशोधित कार्यक्रम के अनुसार चतुर्थ राउंड की काउंसेलिंग के लिए स्टेट मेरिट लिस्ट अब 10 अगस्त को प्रकाशित की जायेगी.
10 अगस्त से च्वाइस भर सकेंगे अभ्यर्थी
जारी सूचना के मुताबिक स्टेट मेरिट लिस्ट जारी होने के साथ ही 10 अगस्त से रजिस्टर्ड अभ्यर्थी सीट आवंटन के लिए च्वाइस भर सकेंगे. अभ्यर्थियों को उपलब्ध संस्थानों और पाठ्यक्रमों के आधार पर अपनी पसंद दर्ज करने का अवसर मिलेगा.सीट आवंटन के लिए च्वाइस भरने की अंतिम तिथि 11 अगस्त की शाम छह बजे निर्धारित की गयी है. इसके बाद अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज किये गये विकल्पों के आधार पर सीट आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ायी जायेगी.
12 और 13 अगस्त को जारी होगा सीट आवंटन पत्र
चतुर्थ राउंड की काउंसेलिंग के तहत 12 और 13 अगस्त को अभ्यर्थियों का औपबंधिक सीट आवंटन पत्र जारी किया जायेगा. सीट मिलने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर आगे की नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
ये भी पढ़ें: द डिवाइन पब्लिक स्कूल के 30 विद्यार्थियों ने जेइइ मेन में लहराया परचम
ये भी पढ़ें: Dhanbad News: जेइइ मेन में धनबाद के 400 से अधिक विद्यार्थी सफल
दस्तावेज सत्यापन और नामांकन भी इसी अवधि में
सीट आवंटन पत्र जारी होने के साथ ही 12 और 13 अगस्त को अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जायेगा. संबंधित संस्थान में नामांकन की प्रक्रिया भी इसी अवधि में पूरी की जायेगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी गयी है कि वे काउंसेलिंग से संबंधित संशोधित कार्यक्रम और आवश्यक निर्देशों की जानकारी समय पर प्राप्त कर लें. निर्धारित तिथि और समय के भीतर च्वाइस भरने तथा नामांकन प्रक्रिया पूरी करना जरूरी होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










