मां दिऊड़ी मंदिर के विकास पर खर्च होंगे 8 करोड़, एसडीएम ने लिया सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा
Updated:
विज्ञापन
फोटो | Prabhat Khabar Network
तमाड़ स्थित प्रसिद्ध मां दिऊड़ी मंदिर परिसर में चल रहे आठ करोड़ के विकास कार्यों का बुंडू एसडीएम ने निरीक्षण किया और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
तमाड़: प्रसिद्ध ऐतिहासिक मां दिऊड़ी मंदिर परिसर में करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य कराया जा रहा है. शनिवार को बुंडू एसडीएम मोहन लाल मरांडी ने मंदिर परिसर पहुंचकर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान तमाड़ बीडीओ अनिल कुमार मिंज भी मौजूद थे.
विज्ञापन
निरीक्षण के क्रम में एसडीएम ने मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मियों को गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन