रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में गिरा जर्जर बिजली का पोल, टला बड़ा हादसा

Updated:
विज्ञापन

गिरा पड़ा जर्जर बिजली का पोल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली का खंभा गिरने से बाल-बाल बचा बड़ा हादसा. सड़े लोहे के पोल को समय पर न हटाना साबित हुआ लापरवाही का कारण.

विज्ञापन

रांची. मंगलवार को राजधानी के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित दवा अनुसंधान प्रयोगशाला के पास एक बिजली का पोल गिर गया. इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया, हालांकि गनीमत यह रही कि इस घटना से एक बड़ा हादसा टल गया. जानकारी के अनुसार, बिजली के लोहे के पोल का निचला हिस्सा काफी समय से सड़कर जर्जर हो गया था.

विज्ञापन

शिकायतों के बावजूद बेपरवाह रहा बिजली विभाग

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग को इस जर्जर पोल के बारे में शिकायत की थी, लेकिन इसके बावजूद खंभे को नहीं हटाया गया, जिससे आखिरकार यह हादसा हो गया.

इस पूरी घटना में राहत की बात सिर्फ यह रही कि पोल से बिजली का तार नहीं गुजारा गया था, जिसके चलते कोई बड़ा नुकसान या जान-माल की क्षति नहीं हुई.

ये भी पढ़ें: खूंटी में रफ्तार का कहर: अलग-अलग हादसों में महिला और बुजुर्ग को वाहन ने कुचला, दोनों की मौत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola