खूंटी में रफ्तार का कहर: अलग-अलग हादसों में महिला और बुजुर्ग को वाहन ने कुचला, दोनों की मौत

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी में सड़क हादसों ने छीनीं दो जानें. एक महिला और एक वृद्ध की मौत. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गई जान, पुलिस जांच में जुटी.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी में मंगलवार की शाम दिल दहला देने वाले दो सड़क हादसों ने दो जिंदगियां छीन लीं. दोनों ही घटनाओं में अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गए, जिससे पीड़ित परिवारों के दुख का कोई ठिकाना नहीं रहा. जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए भीषण सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई.

विज्ञापन

दोनों दुर्घटनाएं अज्ञात वाहनों की चपेट में आने से हुईं, जिसके बाद दुर्घटनास्थल से वाहन चालक मौके से फरार हो गए. पहली घटना खूंटी-रांची मुख्य मार्ग पर फूदी गांव के पास मंगलवार शाम को हुई. गांव की निवासी विनिता उरांव (42, पति- फगुआ उरांव) पैदल जा रही थीं, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे में गंभीर रूप से घायल विनिता को स्थानीय लोगों ने तुरंत खूंटी सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें: MMDR संशोधन बिल पर भड़का RJD: 24 सितंबर को कोडरमा समाहरणालय में धरना

पुराने घर से नए घर जा रहे वृद्ध को वाहन ने मारी टक्कर

दूसरी दुर्घटना जरियागढ़ थाना क्षेत्र में हुई, जहां 62 वर्षीय देव राज सिंह अपने पुराने घर से पैदल नए घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया और चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल देव राज सिंह को इलाज के लिए कर्रा अस्पताल भेजा. कर्रा में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें खूंटी सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया.

परिवार में मातम का माहौल

सड़क हादसों में दो लोगों की जान चले जाने के बाद मृतकों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस दोनों घटनाओं में शामिल अज्ञात वाहनों और उनके फरार चालकों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने व प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में जुटी है. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'हमने चीख सुनी और देखा कि वह ज़मीन पर पड़ी थीं'.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में CPI की बैठक में गूंजे जनमुद्दे, दाखिल-खारिज में बिचौलियागीरी और KTPS में शोषण का आरोप

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola