कोडरमा में CPI की बैठक में गूंजे जनमुद्दे, दाखिल-खारिज में बिचौलियागीरी और KTPS में शोषण का आरोप

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा में दाखिल-खारिज के नाम पर हो रही वसूली और पीएम आवास योजना में धांधली पर पार्टी ने सवाल उठाए. मजदूरों के शोषण और मनमानी के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय हुई.

विज्ञापन

जयनगर से राजेश की रिपोर्ट

विज्ञापन

जयनगर(कोडरमा). हीरोडीह हाई स्कूल में मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) जिला परिषद कोडरमा की बैठक पूर्व उप प्रमुख सह अंचल सचिव वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई. झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए और अन्य दिवंगत आत्माओं के प्रति शोक प्रस्ताव रखा गया.

इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद जिला सचिव अर्जुन यादव ने पिछले कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया.

अवैध वसूली और पीएम आवास योजना में अनियमिता का उठा मुद्दा

बैठक में जनसमस्याओं को लेकर नेताओं ने प्रशासन पर जमकर हमला बोला. जिला परिषद सदस्य महादेव राम ने जिले में दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के नाम पर बिचौलियों के जरिए अवैध राशि वसूली का आरोप लगाते हुए कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोग दफ्तरों के चक्कर काट कर निराश लौट रहे हैं. उन्होंने एक ऐसे परिवार का उदाहरण दिया जिसे अपनी जमीन के दाखिल-खारिज के लिए बिचौलियों को ₹5000 देने पड़े, जिसके बाद भी काम नहीं हुआ.

वहीं, जिला सचिव अर्जुन यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पात्र लोगों को लाभ नहीं मिल रहा और कई मामलों में पहली किस्त देने के बाद राशि रोक दी गई है. उन्होंने इसकी पंचायत स्तर पर जांच कराने की मांग की.

ये भी पढ़ें: अनोखा प्रेम: मुर्गी ने सेये मयूर के अंडे, अब कुजू के इस परिवार के हाथों से दाना चुगते हैं तीन मोर

मजदूरों के शोषण प्रशासन की कथित मनमानी पर चिंता

बैठक में पुरुषोत्तम यादव ने केटीपीएस (KTPS) बांझेडीह पावर प्लांट में मजदूरों के शोषण का मुद्दा उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि कई कंपनियों में पीएफ कटौती और समय पर वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है; साथ ही स्थानीय लोगों की जमीन जाने के बावजूद उन्हें रोजगार न देकर बाहरी मजदूरों को तरजीह दी जा रही है.

मजदूरों के शोषण के अलावा, बैठक में चंदवारा अंचल में जारी कथित मनमानी पर भी नाराजगी जताई गई, जिसे लेकर वीरेंद्र यादव ने जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की.

आगामी बैठकों की तिथि तय

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों का निर्णय लिया गया, जिसके तहत 25 सितंबर को चंदवारा अंचल परिषद, 28 सितंबर को हीरोडीह में जिला कार्यकारिणी और 1 अक्टूबर को ब्रांच कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी.

कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

इस बैठक को महेश प्रसाद सिंह, सोनिया देवी, कामेश्वर पंडित, सुखदेव पांडेय, राजेंद्र रजक, काली सिंह और रमेश प्रसाद यादव ने संबोधित किया. मौके पर समीम खान, किशोर कुमार चौधरी, रंजीत भारती, सच्चिदानंद पांडेय, हरि पासवान सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: मुगमा स्टेशन पर रीमॉडलिंग कार्य से रेल यातायात प्रभावित, 25 सितंबर को रद्द रहेगी हटिया-पटना एक्सप्रेस

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola