रांची के सिंह मोड़ में इंडोनेशियन शैली के श्रीराम मंदिर जैसा बनेगा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल
दुर्गा पूजा पंडाल की तस्वीर (ai generated image)
रांची में 34वें दुर्गा पूजा उत्सव में इंडोनेशियन शैली का श्रीराम मंदिर जैसा भव्य पंडाल आकर्षण का केंद्र बनेगा. 60 फीट ऊंचे इस अनूठे पंडाल में राम मंदिर की झलक दिखेगी.
राजकुमार की रिपोर्ट
Ranchi Durga Puja Pandal 2026: रांची के सिंहमोड़ सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, हटिया इस वर्ष अपना 34वां वर्ष मना रही है. इंडोनेशियन शैली में श्रीराम मंदिर के प्रारूप पर पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है. पंडाल का निर्माण प्लाइवुड व थर्मोकोल से कोलकाता से आये कारीगर कर रहे हैं. पंडाल का रंग भगवा व थर्मोकोल का रंग भूरा रखा जायेगा. पंडाल की ऊंचाई 60 फीट व चौड़ाई 35 फीट होगी. पंडाल में भगवान गौतम बुद्ध समेत अन्य की प्रतिमाएं और विभिन्न कलाकृतियां देखने को मिलेंगी. पंडाल के बाहर देवी-देवताओं की आकृतियां बनायी जायेंगी. पंडाल के ऊपर पारंपरिक चेहरे व मुखौटे, देवी-देवताओं व वादकों की आकृतियां बनायी जायेंगी.
नौ तोरण द्वार होंगे आकर्षण का केंद्र
पूजा परिसर में नौ बड़े विद्युत गेट बनाये जायेंगे. ऊंचाई 55 फीट व चौड़ाई 20 फीट होगी. इनमें राम मंदिर अयोध्या का प्रारूप, शिव परिवार, राम-लक्ष्मण-सीता, ब्रह्मा जी और एफिल टावर सहित अन्य आकृतियां बनायी जायेंगी, विद्युत सज्जा पर अनुमानित 3.50 लाख रुपये खर्च होंगे. वहीं, पंडाल निर्माण पर 4.50 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. प्रतिमा के ऊपर शीप से सजावट की जायेगी.
यह भी पढ़ें : झारखंड हाइकोर्ट को मिले तीन नए जज, आज होगा शपथ ग्रहण
हजारीबाग की ताशा पार्टी बढ़ायेगी विसर्जन की शोभा
पंडाल का उदघाटन 16 षष्ठी की शाम सात बजे होगा. विजयादशमी के दिन भक्ति जागरण होगा. इसमें जमशेदपुर के कलाकार शाम सात बजे से भजन प्रस्तुत करेंगे. वहीं, विसर्जन जुलूस में हजारीबाग की ताशा पार्टी आकर्षण का केंद्र होगी. प्रतिमा का विसर्जन 21 को किया जायेगा. पूरे आयोजन में करीब 14 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे.
ये हैं समिति के पदाधिकारी
अध्यक्ष बीरेंद्र राय, सचिव लाल प्रमोद नाथ शाहदेव, सह सचिव रंजन चौहान, उपाध्यक्ष अनूप उरांव, प्रिस कुमार, विशाल सिंह, नवीन सिंह, संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीराम सिंह, सह कोषाध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार, संरक्षक मंजुल केरकेट्टा, सबिता लिंडा, वासुदेव टोप्पो, बिनोद प्रकाश, मंत्री शशि ठाकुर, श्रीनाथ महतो, अमन सिंह, मिश्र सिंह और रंजीत चौधरी.
ये भी पढ़ें- JSSC-CGL और JPSC में 500 करोड़ के घोटाले का दावा, राज्यसभा चुनाव पर भी योगेंद्र साव ने उठाए सवाल
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए