रांची में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
झारखंड में हो रही बारिश का दृश्य (AI generated image)
झारखंड में बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव से मौसम बदला। रांची समेत कई जिलों में आज भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी।
Jharkhand Weather Today : झारखंड में मौसम का मिजाज सुबह से ही बदल गया है. राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है. कहीं तेज बारिश का दौर जारी है, तो कहीं रुक-रुककर बौछारें पड़ रही हैं. बारिश के साथ कई इलाकों में गरज-चमक और तेज हवा भी चल रही है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के असर से मौसम में यह बदलाव आया है. मौसम विभाग ने आज, 23 सितंबर को झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है.
रांची समेत इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो और धनबाद में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली चमकने और तेज हवा चलने की भी संभावना है. राजधानी रांची में स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. इसके साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जतायी गयी है.
वहीं, जमशेदपुर में मध्यम बारिश का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. हजारीबाग में भी मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
इसे भी पढ़ें: Gumla: मुर्गी बेचते-बेचते करने लगा नशे का कारोबार, अब खाएगा जेल की हवा
कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हो रही बारिश
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड में नमी बढ़ी है, जिससे बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं. मंगलवार से ही कई इलाकों में बादल छाये हुए थे और कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गयी. बुधवार को भी झारखंड के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है.
मौसम विभाग ने वज्रपात की स्थिति में लोगों को खुले स्थान पर नहीं रहने की सलाह दी है. बारिश और बिजली चमकने के दौरान पेड़, बिजली के खंभे और खुले मैदान से दूर रहने को कहा गया है. किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें: सीवान: खसरा-रूबैला टीकाकरण अभियान, 31 अगस्त तक छूटे बच्चों को लगेगा टीका
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए