झारखंड हाइकोर्ट को मिले तीन नए जज, आज होगा शपथ ग्रहण

Updated:
विज्ञापन

झारखंड हाइकोर्ट (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड हाई कोर्ट में 3 नए जजों की नियुक्ति आज होगी. मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा लेंगे शपथ. जानें कब और कहां होगा शपथ ग्रहण समारोह.

विज्ञापन

Jharkhand High Court Oath Ceremony: झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर के तीन प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) 23 सितंबर को पूर्वाह्न 10:15 बजे झारखंड हाइकोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे. झारखंड हाइकोर्ट के ग्राउंड फ्लोर पर आयोजित समारोह में चीफ जस्टिस एमएस सोनक नवनियुक्त न्यायाधीश मनोज प्रसाद, अखिल कुमार व राम शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे. मंगलवार को हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल सत्य प्रकाश सिन्हा ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. उल्लेखनीय है कि झारखंड हाइकोर्ट में वर्तमान में चीफ जस्टिस एमएस सोनक सहित 13 न्यायाधीश कार्यरत हैं. शपथ लेने से न्यायाधीशों की संख्या 16 हो जायेगी. वहीं, हाइकोर्ट में न्यायाधीशों का कुल स्वीकृत पद 25 हैं.

विज्ञापन

कौन हैं तीन नए जज?

झारखंड हाइकोर्ट को मिले तीन नये जज

मनोज प्रसाद

मनोज प्रसाद का जन्म 16 नवंबर 1973 को देवधर में हुआ था. उन्होंने वर्ष 1999 में बिहार स्टेट बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकन कराया तथा देवघर जिला न्यायालय के साथ-साथ झारखंड हाइकोर्ट में मुख्य रूप से दीवानी मामलों की वकालत की.

अखिल कुमार

अखिल कुमार का जन्म छह जनवरी 1972 को पटना में हुआ था. वर्ष 1999 में अधिवक्ता बनने के बाद पटना हाइकोर्ट तथा जिला न्यायालय में सिविल व क्रिमिनल मामलों की प्रैक्टिस की. उन्होंने चार मई 2012 को न्यायिक सेवा में प्रवेश में (सीधे जिला न्यायाधीश के रूप में) किया.

ये भी पढ़ें- JSSC-CGL और JPSC में 500 करोड़ के घोटाले का दावा, राज्यसभा चुनाव पर भी योगेंद्र साव ने उठाए सवाल

राम शर्मा

राम शर्मा का जन्म सात जुलाई 1968 को दिल्ली में हुआ था. वर्ष 1994 में दिल्ली बार काउंसिल में वकील के तौर पर एनरोल हुए और दिल्ली हाइकोर्ट तथा दिल्ली की विभिन्न जिला अदालतों में सिविल व क्रिमिनल मामलों में वकालत की.

ये भी पढ़ें- रूपी सोरेन की तबीयत में फिर उतार-चढ़ाव, CM हेमंत और कल्पना सोरेन पहुंचे हिल व्यू अस्पताल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola