पलामू में करम डाली विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबने से छह की मौत
घटनास्थल पर मौजूद लोग
पलामू में करम पूजा के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में 6 लोगों की डूबने से मौत हो गई. बोकया गांव में 5 युवकों की मौत, जबकि पाटन में एक किशोरी की डूबने से जान चली गई.
Palamu Karam Dali Visarjan Deaths: पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकया गांव में करम पूजा की करम डाली विसर्जन के दौरान कोयल नदी में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गयी. वहीं, पाटन थाना क्षेत्र के नानी झरिया में करम डाल बहाने के दौरान 15 वर्षीय सिंपी कुमारी की डूबने से मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया बोकेया गांव के कोयल नदी किनारे घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली और पीड़ित परिवार को ढाढंस बंधाया.
कोयल नदी में डूबे पांच बच्चे
घटना बुधवार सुबह करीब छह बजे की बतायी जा रही है. मृतकों में नीतीश कुमार सिंह (18), पिता बाबूलाल सिंह, अमित कुमार ठाकुर (22), पिता पुरानी ठाकुर, राजा सिंह (12), पिता संजय सिंह, विशाल पासवान (16), पिता तिलकधारी पासवान और हेमंत कुमार सिंह (8), पिता सुनील सिंह शामिल हैं. सभी बच्चे चैनपुर थाना क्षेत्र के पतरिया खुर्द के रहने वाले थे.
ये भी पढ़ें- JSSC-CGL और JPSC में 500 करोड़ के घोटाले का दावा, राज्यसभा चुनाव पर भी योगेंद्र साव ने उठाए सवाल
पाटन में 15 वर्षीय सिंपी की मौत
पाटन थाना क्षेत्र के नानी झरिया में करम डाल बहाने के दौरान 15 वर्षीय सिंपी कुमारी की डूबने से मौत हो गयी. सिंपी कुमारी दिलीप पासवान की बेटी थी.
ये भी पढ़ें- रूपी सोरेन की तबीयत में फिर उतार-चढ़ाव, CM हेमंत और कल्पना सोरेन पहुंचे हिल व्यू अस्पताल
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए