भोजपुरी गायक के आकस्मिक निधन पर जताया शोक

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन: शोकसभा शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोजपुरी गायक शिवकुमार चौधरी के आकस्मिक निधन पर किशुनपुर में शोक सभा आयोजित हुई. उनके जाने को भोजपुरी संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया. आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना.

विज्ञापन

(ओके) भोजपुरी गायक के आकस्मिक निधन पर जताया शोक प्रतिनिधि, पाटन पाटन प्रखंड के किशुनपुर स्थित देवी मंडप में शोक सभा आयोजित कर पलामू जिले के लोकगायक के बादशाह स्व शिवकुमार चौधरी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया. किशुनपुर के क्षेत्रीय राम चरित्र मानस मंडली के सदस्यों ने कहा कि जिले के भोजपुरी गायक शिवकुमार चौधरी का आकस्मिक निधन भोजपुरी जगत को बहुत बड़ा झटका लगा है. जिसकी निकट भविष्य में भरपाई संभव नहीं है. स्व शिवकुमार चौधरी भोजपुरी संगीत के बादशाह थे. उन्होंने भोजपुरी को बहुत ऊंचाइयों तक पहुंचाया था. सभा में शामिल लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना की. साथ ही उनके दुखसंतप्त परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने के प्रार्थना की. शोक जताने वालों में नंदू पासवान, राजेंद्र पासवान, भोला ठाकुर, रमापति बैठा, मुरारी पांडेय, विनय उपाध्याय, नागेंद्र चौधरी, मानदेव प्रजापति, नाथन दुबे, धर्मेंद्र उपाध्याय,गिरिवर भुइयां समेत कई अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola