मोहम्मदगंज: मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत
मृतक अलखदेव यादव की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
मोहम्मदगंज में रेल पटरी पर मरम्मत कार्य के दौरान रेलकर्मी अलखदेव यादव की मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना से रेल कर्मियों में शोक की लहर है.
मोहम्मदगंज. मंगलवार को शाम पांच बजे मोहम्मदगंज रेल स्टेशन के समीप रिभरसेबले रेल पटरी के बीच ओभर हेड वायर का मरम्मती कार्य मे लगे रेल कर्मी अलखदेव यादव 51 वर्ष अप मालगाड़ी के चपेट में आ गये.इस घटना में सिर में गम्भीर चोट लगी.
बेहोशी की हालत में साथ मे कार्य कर रहे अन्य रेल कर्मियों की मदद से हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया.उपचार शुरू होने से पहले चिकित्सको ने घायल की आवश्यक जांच किया.
जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.मृतक बिहार के रफीगंज थाना क्षेत्र के गाजीकरमा का रहने वाला है.रेलवे में टीआरडी विभाग में कार्यरत थे.घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दिया गया.पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया.इस घटना से रेल कर्मियों में शोक व्याप्त है.
अलखदेव यादव अपने सहकर्मियों के बीच मिलनसार व एक अच्छे व्यक्ति के रूप में पहचान थी.घटना के बाद परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है.अधिकारियों ने घटना के बाद विभाग से मिलने वाली सभी सहायता व मदद दिलाने का भरोसा आश्रित को दिया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए