चाय बेचकर माता-पिता ने पढ़ाया, बेटे ने हासिल की यूपीएससी सीएपीएफ में 236वीं रैंक

Updated:
विज्ञापन

अपने माता पिता से मिठाई खाता अंकित एवं उसकी फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के अंकित आशीष मिश्रा ने चाय बेचने वाले माता-पिता का नाम रोशन किया है। उन्होंने UPSC CAPF परीक्षा में 236वीं रैंक हासिल कर असिस्टेंट कमांडेंट पद पाया है।

विज्ञापन

रातू: मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति से आर्थिक अभाव को मात देते हुए रातू के 23 वर्षीय अंकित आशीष मिश्रा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सीएपीएफ 2025 परीक्षा में दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया 236वीं रैंक हासिल की है. उनका चयन असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर हुआ है.

विज्ञापन

अंकित के माता-पिता चाय बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. आर्थिक चुनौतियों के बाद भी उन्होंने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी. अंकित ने काठीटांड़ स्थित शिशु मंदिर से दसवीं, सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची से इंटर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से बीएससी केमिस्ट्री ऑनर्स की पढ़ाई पूरी की.

वर्ष 2024-25 में दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की. अंकित ने सफलता का श्रेय माता-पिता व परिवार को दिया. मां उषा देवी, पिता प्रेम प्रकाश मिश्रा समेत परिजनों ने खुशी जतायी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola