JPSC-JSSC Protest: सरकार ने कई छात्र संगठनों से की बातचीत, ABVP को नहीं बुलाने पर भड़का आक्रोश; निकाला मार्च

Updated:
विज्ञापन

सीएम आवास की ओर बढ़ रहे ABVP कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

रांची में सरकार की वार्ता में ABVP को नहीं बुलाने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला. इस दौरान पुलिस से झड़प हुई और प्रदर्शनकारियों को CM आवास तक पहुंचने से रोक दिया गया.

विज्ञापन

JPSC-JSSC Protest: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच छात्र संगठनों को सरकार की ओर से बातचीत के लिए बुलाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. सरकार ने झारखंड आदिवासी छात्र संघ, आदिवासी छात्रावास, JCM यानी झारखंड छात्र मोर्चा, NSUI और JLKM छात्र संघ से बातचीत की. हालांकि, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्र संगठन को बातचीत के लिए आमंत्रित नहीं किए जाने पर ABVP कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया.

ABVP ने निकाला पैदल मार्च

सरकार के फैसले के विरोध में ABVP कार्यकर्ताओं ने रांची कॉलेज से सिद्धू-कान्हू चौक तक पैदल मार्च निकाला. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ABVP को बातचीत में शामिल नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई. मार्च के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई. मौके पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से सभी छात्र संगठनों को बातचीत में शामिल करने की मांग की.

कई छात्र संगठनों से सरकार ने की बातचीत

झारखंड में जारी छात्र आंदोलन को लेकर सरकार लगातार छात्र संगठनों और आंदोलनकारी छात्रों से संवाद कर रही है. इसी क्रम में सरकार की ओर से आंदोलन से जुड़े छात्रों से बातचीत के बाद अलग-अलग छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की गई. सरकार ने छात्र संगठनों से आंदोलन को लेकर उनकी राय जानने और समस्याओं को समझने का प्रयास किया. साथ ही छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी सलाह-मशविरा किया गया.

यह भी पढ़ें: रांची में प्रदर्शन कर रहे अनशनकारियों की बिगड़ने लगी तबीयत, सदर अस्पताल में एक और छात्र भर्ती

ABVP को नहीं बुलाने पर उठे सवाल

इसी बीच ABVP को बातचीत के लिए आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर संगठन ने सरकार पर सवाल उठाए हैं. ABVP कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब सरकार छात्र आंदोलन को लेकर विभिन्न छात्र संगठनों से बातचीत कर रही है, तो ABVP को इससे अलग रखना उचित नहीं है. ABVP ने इसी मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. रांची कॉलेज से सिद्धू-कान्हू चौक तक निकाले गए मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

छात्र आंदोलन पर सरकार की नजर

झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच सरकार की ओर से अलग-अलग छात्र संगठनों से बातचीत का सिलसिला जारी है. सरकार आंदोलन से जुड़े मुद्दों को समझने और छात्रों की समस्याओं के समाधान की दिशा में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है. वहीं, ABVP को बातचीत में शामिल नहीं किए जाने से विवाद बढ़ता नजर आ रहा है. अब देखना होगा कि सरकार और ABVP के बीच इस मुद्दे पर आगे क्या बातचीत होती है और छात्र आंदोलन को लेकर सरकार की अगली रणनीति क्या रहती है.

यह भी पढ़ें: दूसरे गुट की वार्ता में भी नहीं बनी सहमति, छात्रों का विधानसभा घेराव 10 अगस्त को


विज्ञापन
वैभव विक्रम

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. बीते 5 सालों से झारखंड की सामाचार, खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. वर्तमान में प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के जिलों की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले वह साल 2023-24 में प्रभात खबर के खेल डेस्क की खबरें लिखा करते थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola