बानो: तुरी बस्ती के दो नाबालिग बच्चे लापता, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

Updated:
विज्ञापन

लापता बच्चे (फाइल फोटो ) / Prabhat Khabar

बानो के गिरदा क्षेत्र की तुरी बस्ती से दो बच्चे, अजीत (10) और राज (8) तुरी, शुक्रवार दोपहर से लापता हैं। बच्चों के घर से निकलते ही वे वापस नहीं लौटे, और उनकी साइकिल रेलवे स्टेशन के पास मिलने से परिजनों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

विज्ञापन

सिमडेगा: बानो के गिरदा क्षेत्र की तुरी बस्ती से दो नाबालिग बच्चे शुक्रवार दोपहर से लापता हैं। बच्चों के गायब होने के बाद से परिजनों और पूरे गांव में चिंता का माहौल है. लापता बच्चों के नाम अजीत तुरी उम्र 10 वर्ष और राज तुरी उम्र 8 वर्ष हैं. दोनों बच्चें शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे अपने घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे.

माता-पिता करने गए थे काम

जानकारी के अनुसार,अजीत तुरी के माता-पिता खेत में काम करने गए थे। काम से लौटने पर उन्होंने देखा कि अजीत घर पर नहीं है. वहीं राज तुरी के माता-पिता दूसरे राज्य में मजदूरी करने गए हैं और वह अपनी दादी के साथ रहता है. परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चों को गांव, बस्ती और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजा गया, लेकिन कहीं पता नहीं चला.

रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल

जानकारी मिली है कि दोनों बच्चे साइकिल चला रहे थे. बाद में उनकी साइकिल ओरगा रेलवे स्टेशन के पास मिली। साइकिल मिलने के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। परिवार को आशंका है कि कहीं बच्चों को कोई अपने साथ लेकर तो नहीं चला गया। घटना की सूचना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें: कोलेबिरा: 20 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

ये भी पढ़ें: आस्था और अध्यात्म का प्रतीक है केतुंगाधाम: सावन में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लगी तांता

पुलिस और ग्रामीण कर रहे तलाश 

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने बानो थाना को जानकारी दी। पुलिस और ग्रामीण मिलकर बच्चों की तलाश में जुटे हैं। आसपास के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य जगहों पर भी खोजबीन की जा रही है।


विज्ञापन
शेखर सुमन

लेखक के बारे में

By शेखर सुमन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola