कोलेबिरा: 20 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
सिमडेगा के कोलेबिरा प्रखंड से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 20 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सिमडेगा(कोलेबिरा): सिमडेगा के कोलेबिरा प्रखंड के बंदरचुआं पंचायत अंतर्गत पोटो बेड़ा गांव निवासी देवनीश डुंगडुंग के 20 वर्षीय पुत्र आनंद डुंगडुंग ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार पोटो बेड़ा निवासी देवनीश डुंगडुंग के पुत्र आनंद डुंगडुंग ने शुक्रवार रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था. शनिवार सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को शक हुआ. परिजनों ने उसे जगाने के लिए कमरे के पास जाकर आवाज लगाई. लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया. इसके बाद जब परिजनों ने कमरे में झांक कर देखा तो आनंद फंदे से लटका हुआ था.
पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पंचायत के मुखिया को दी. मुखिया ने तुरंत कोलेबिरा पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया.
ये भी पढ़ें: सिमडेगा में युवक पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
ये भी पढ़ें: अफीम छोड़ शुरू की टमाटर की खेती, किये गये सम्मानित
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










