सिमडेगा में युवक पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में इलाजरत युवक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा के सलडेगा में एक युवक पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है.

विज्ञापन

सिमडेगा: सिमडेगा थाना क्षेत्र के सलडेगा कुम्हारटोली में गुरुवार की शाम करीब सात बजे एक युवक पर पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगाने का मामला सामने आया है. घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया. सूचना मिलने के बाद सिमडेगा पुलिस तत्काल घटनास्थल और सदर अस्पताल पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी.

विज्ञापन

घायल युवक की पहचान संतोष महतो (22 वर्ष), पिता किरण महतो, निवासी सलडेगा कुम्हारटोली, सिमडेगा के रूप में हुई है. उसका स्थायी पता सालेगुटू कुम्हारटोली, थाना कामडारा, जिला गुमला बताया गया है. पुलिस टीम ने सदर अस्पताल पहुंचकर घायल युवक और उसके परिजनों से मुलाकात की तथा उपचार से संबंधित आवश्यक सहायता उपलब्ध करायी. इसके बाद पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी ली.

ये भी पढ़ें- जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, अंबाटोली स्कूल की छत दे रही हादसे को न्योता

पीड़ित के बयान पर थाना में केस दर्ज

पुलिस के अनुसार, पीड़ित के फर्द बयान के आधार पर सिमडेगा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर घटना के त्वरित अनुसंधान और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है.

प्रारंभिक जांच में पीड़ित ने कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं. उसने प्रेम प्रसंग से जुड़ी आपसी रंजिश की बात भी बतायी है. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की निष्पक्ष और गहन जांच कर रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

दोषी व्यक्तियों की धर-पकड़ में जुटी पुलिस

पुलिस ने कहा है कि घटना में शामिल दोषी व्यक्तियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही आम लोगों से अपील की गयी है कि घटना से जुड़ी किसी भी भ्रामक या अपुष्ट सूचना का प्रसार न करें. यदि किसी व्यक्ति के पास घटना से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी है, तो वह पुलिस को उपलब्ध कराए.

ये भी पढ़ें- ओपेन सफारी को CM ने दिखाई हरी झंडी, कहा- हम हाथियों के घरों में चले गए, देखें तस्वीरें


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola