बाघचट्टा में सड़क किनारे खड़े दो लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत
सदर अस्पताल में इलाजरत घायल | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा के बाघचट्टा में सोमवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. अज्ञात वाहन ने दो लोगों को टक्कर मारी, जिसमें एक की मौके पर ही जान चली गई. दूसरे को गंभीर चोटें आई हैं.
सिमडेगा. ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के बाघचट्टा में सोमवार को सड़क किनारे खड़े दो लोगों को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, बाघचट्टा डेम्बू टोली निवासी अलबिस कुजूर और सिल्बेस्टर कुजूर बाघचट्टा मुख्य पथ के किनारे खड़े थे. इसी दौरान तेज गति से आये अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया और फरार हो गया.
दुर्घटना में अलबिस कुजूर की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, सिल्बेस्टर कुजूर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल को टेंपो से सिमडेगा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए