करमा पूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 400 किलो जावा महुआ नष्ट
विज्ञापन
जावा महुआ को नष्ट करते उत्पाद विभाग के जवान | Prabhat Khabar Network
करमा पूजा के मद्देनज़र, उत्पाद विभाग ने जिले में अवैध शराब के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई की है. इस अभियान के तहत बड़ी मात्रा में अवैध शराब और जावा महुआ जब्त कर नष्ट किया गया है.
विज्ञापन
सिमडेगा. उपायुक्त एवं अधीक्षक उत्पाद के निर्देश पर करमा पूजा को लेकर जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने बांसजोर थाना क्षेत्र के बामडियापाड़ा, कादोपानी रोड व केरिया तथा सिमडेगा थाना क्षेत्र के कुंबाटोली में कार्रवाई की. इस दौरान 50 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गयी, जबकि करीब 400 किलो जावा महुआ बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया. इससे पूर्व जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए करीब 1000 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया था.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन