नीचे बाजार दुर्गा मंदिर में पुरानी पूजा कमेटी का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित समिति के लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा के नीचे बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में नवयुवक संघ की अहम बैठक संपन्न हुई. इसमें आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा के साथ-साथ पुरानी पूजा कमेटी के कार्यकाल को एक वर्ष बढ़ाने का फैसला लिया गया.

विज्ञापन

सिमडेगा. नीचे बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में नवयुवक संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी पूजा कमेटी के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया. उपस्थित सदस्यों एवं स्थानीय प्रबुद्धजनों ने पिछले वर्षों में कमेटी द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की.

विज्ञापन

सदस्यों ने कहा कि समय की कमी और पिछले वर्षों के अनुभव को देखते हुए वर्तमान कमेटी को ही आगामी शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा की जिम्मेदारी दी गयी है. कमेटी के विस्तार के बाद अब पूजा पंडाल निर्माण, विद्युत सज्जा, सुरक्षा व्यवस्था तथा धार्मिक अनुष्ठानों से जुड़ी तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां तय की जायेंगी. बैठक में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर पारंपरिक श्रद्धा, उत्साह और शांतिपूर्ण वातावरण में इस वर्ष भी दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola