सिमडेगा में करम पर्व की तैयारी पूरी, सरना स्थल व स्कूलों में होंगे आयोजन

Updated:
विज्ञापन

सजाया गया | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा जिले में प्रकृति के पर्व करम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिला मुख्यालय और सभी प्रखंडों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सरना स्थलों और विद्यालयों में विशेष पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

सिमडेगा. जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी प्रखंडों में मंगलवार को प्रकृति का पर्व करम हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जायेगा. पर्व को लेकर विभिन्न स्थानों पर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. शाम को करम डाल स्थापित कर विधि-विधान व पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की जायेगी. बहनें उपवास रखकर करम देव की पूजा करेंगी और भाइयों की सुख-समृद्धि व कुशलता की कामना करेंगी.

विज्ञापन

सरना स्थल में होगी करमा पूजा

शहर के पानी टंकी के समीप स्थित सरना स्थल में केंद्रीय सरना समिति द्वारा करमा पूजन का आयोजन किया जायेगा. सरना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. यहां पाहन बाबूलाल पारंपरिक रीति-रिवाज से करम डाल की पूजा करायेंगे. इसके बाद श्रद्धालुओं को कर्मा-धर्मा की कथा सुनायी जायेगी. पूजा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसमें मांदर व ढोल-नगाड़े की थाप पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा. गोंडवाना विकास विद्यालय सह छात्रावास, अंबेडकर नगर सलडेगा परिसर में भी भादो एकादशी के अवसर पर करम महोत्सव आयोजित किया जायेगा. इसके लिए परिसर स्थित अखड़ा को आकर्षक ढंग से सजाया गया है.

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दो दिवसीय करम महोत्सव

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में मंगलवार को दो दिवसीय करम महोत्सव का आयोजन होगा. इसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. महोत्सव का शुभारंभ 22 सितंबर की शाम सात बजे करम राजा के विधिवत पूजन-अर्चन के साथ होगा. पूजन-अनुष्ठान आचार्य विद्याबंधु शास्त्री करायेंगे. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे होंगे. विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि करम वृक्ष की पूजा प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण का संदेश देती है. पर्व के माध्यम से सुख-समृद्धि, पारिवारिक मंगल और सामाजिक एकता की कामना की जायेगी. महोत्सव के दूसरे दिन 23 सितंबर को सुबह आठ बजे करम राजा का विसर्जन किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola