बस की चपेट में आने से 7 साल की बच्ची की मौत, 2 घायल
इसी बस से हुई घटना
जमशेदपुर के गोविंदपुर में एक स्कूल बस की चपेट में आने से 7 साल की रूही कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में 11 साल का रहन और 21 साल का रोशन वर्मा घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जमशेदपुर. गोविंदपुर अंतर्गत अन्ना चौक के पास शनिवार को बस की चपेट में आने से एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि अन्य दो लोग इसमें गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक बच्ची की पहचान आरोही कुमारी (7) के रूप में हुई है. घायल रेयांश (11) और रौशन वर्मा (30) को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें टीएमएच रेफर किया गया.
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, गोविंदपुर अन्ना चौक के पास रूही और रहन अपने पिता के साथ कार वॉश के लिए आए थे. वहीं, पिता दोनों बच्चों को सड़क किनारे खड़ा कर कार वॉशिंग सेंटर में लगाने गये थे. इसी दौरान वहां से गुजर रही तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आकर आरोही की मौके पर मौत हो गयी और अन्य दो इसमें गंभीर रूप से घायल हो गये. बस एस.डी पब्लिक स्कूल की है.
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने जिप सदस्य परितोष सिंह के नेतृत्व में मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया. सूचना मिलते ही गोविंदपुर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो रहा था जिसे लोगों ने टेल्को क्षेत्र के हुरलूंग के पास बस समेत पकड़ लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By भूमि शर्मा
भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










