बिष्टुपुर चमरिया गेस्ट हाउस में झामुमो के नेताओं ने शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

माल्यार्पण करते झामुमो विधायक सविता महतो व अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर में झारखंड आंदोलन के पुरोधा शहीद निर्मल महतो को झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. चमरिया गेस्ट हाउस स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर: झारखंड आंदोलन के पुरोधा शहीद निर्मल महतो को शनिवार को बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, विधायक संजीव सरदार, विधायक समीर मोहंती, जिला अध्यक्ष-विक्टर सोरेन समेत अन्य ने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन व श्रद्धांजलि अर्पित किया. झामुमो के नेता व कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा-निर्मल महतो तेरा नाम रहेगा सरीखे नारे लगा रहे थे.

विज्ञापन

झामुमो नहीं अन्य पार्टी संगठन के लोग भी दलबल के साथ के पहुंचे और शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. चमरिया गेस्ट हाउस के समीप शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा को श्रद्धांजलि देने के बाद सभी नेता व कार्यकर्ता नारे लगाते हुए कदमा उलियान स्थित समाधि स्थल की और रुख किया. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के साथ वरिष्ठ नेता मोहन कर्मकार, राजू गिरी,सुमन महतो, आस्तिक महतो, प्रमोद लाल, शेख बदरुद्दीन, पवन सिंह, बारी मुर्मू, काबलू महतो, खुदू उरांव, महावीर मुर्मू,लालटू महतो, जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति, जिला कार्यालय सचिव प्रीतम हेंब्रम, सुशील हेम्ब्रम, अभय पांडेय, गोकुल मार्डी समेत काफी संख्या में नेता व कार्यकर्ता पहुंचे थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola