नक्सली ऑपरेशन कर रही पुलिस फोर्स को ग्रामीणों ने घेरा, दो घंटे बाद छोड़ा

Updated:
विज्ञापन

पुलिस फोर्स को घेरे ग्रामीण

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटमदा के बटालुका जंगल में नक्सली अभियान पर निकली पुलिस को ग्रामीणों ने घेर लिया. घर से उठाए गए ग्रामीण की रिहाई की मांग पर पुलिस को दो घंटे बाद घेरा गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर: पटमदा के बटालुका जंगल में शनिवार की सुबह नक्सली अभियान पर निकले पटमदा थाना की पुलिस व कोबरा बटालियन को ग्रामीणों ने घेर लिया. सुबह करीब सात बजे से लेकर 9.30 बजे तक ग्रामीणों ने पुलिस को घेर रखा. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पुलिस ने बटालुका गांव निवासी युधिष्ठिर महतो को घर से उठा कर पूछताछ के लिए थाना लेकर गये हैं और अभी तक उसे नहीं छोड़ा.

विज्ञापन

पुलिस नक्सलियों को पकड़ने में नाकाम

शनिवार की सुबह भी पुलिस अभियान के दौरान बटालुका गांव के कुछ ग्रामीणों को फिर से पूछताछ के लिए थाना लेकर चली गयी. जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और अभियान दल को घेर लिया. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस नक्सलियों को पकड़ने में नाकाम हो रही है, तो ग्रामीणों को परेशान कर रही हैं. ग्रामीणों ने पुलिस से कहा कि जब तक युधिष्ठिर महतो और ग्रामीणों को नहीं छोड़ा जायेगा, तब सभी पुलिसकर्मी गांव में ही रहेंगे. ग्रामीणों को काफी समझाने के बाद करीब दो घंटे के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी के निर्देश पर युधिष्ठिर महतो और ग्रामीणों को छोड़ दिया गया. जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को छोड़ा. हालांकि इस मामले के बाद पुलिस और कोबरा बटालियन की फोर्स बटालुका गांव की ओर निकली.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola