जमशेदपुर में दुकान किराया बढ़ोतरी का मामला गरमाया, व्यापारियों ने प्रशासन को दिया अल्टीमेटम
जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के लोग
जमशेदपुर के दुकानदारों ने किराया वृद्धि के खिलाफ आवाज उठाई है. बाजार कोर कमेटी ने जेएनएसी को एक महीने में समाधान निकालने की चेतावनी दी है, वरना बड़े आंदोलन की तैयारी.
जमशेदपुर: जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में बाजार कोर कमेटी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता हरविंदर सिंह मंटू ने की, जबकि संचालन महासचिव नसीम अंसारी ने किया. इस दौरान नव-मनोनीत कोर कमेटी सदस्यों का अभिनंदन किया गया और नए पोस्टर का विमोचन भी किया गया.
बैठक में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के प्रशासनिक पदाधिकारियों और एसोसिएशन के बीच दुकान किराया वृद्धि को लेकर चल रहे गतिरोध पर चर्चा हुई. अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू ने मौजूदा स्थिति की जानकारी दी. महासचिव नसीम अंसारी ने कहा कि कोर कमेटी के सदस्य और बाजार प्रतिनिधि दुकानों में जाकर पर्चा बांटेंगे और व्यापारियों को एकजुट करेंगे.
2022 में किराया बढ़ोतरी के बाद बना था संगठन
एसोसिएशन की पृष्ठभूमि बताते हुए शंकर प्रसाद ने कहा कि वर्ष 2022 में जेएनएसी की ओर से सैरात बाजारों के किराए में अप्रत्याशित वृद्धि के बाद व्यापारियों के हक और सुरक्षा के लिए संगठन की नींव रखी गयी थी.
बैठक में वक्ताओं ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि एक माह के भीतर किराया विवाद का व्यापारियों के हित में समाधान नहीं हुआ, तो सभी दुकानदार सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे. इसके लिए प्रशासन को जिम्मेदार बताया गया.
बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन सरवर आलम ने किया. इस दौरान दुर्गा साहू, समीमुर रहमान, राजेश गुप्ता, निखिल कुमार, सोमनाथ तिवारी, संतोष अग्रवाल, निर्मल दास, धर्मेश अडेसरा, सरवर हुसैन, नरेश भाई दवे, नवीन कुमार, संजय सिंह, समीर अंसारी, संतोष पासवान, नरेश अग्रवाल, भीमराव, सुरेश गुप्ता, तारा शंकर मुखर्जी, उदय प्रसाद वर्मा, कृष्ण सिंह और कार्तिक राय समेत अन्य मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए