जमशेदपुर में एक करोड़ रुपये की ठगी, कारोबार और जमीन के नाम पर उड़ाये पैसे
आरोपी मनीष
जमशेदपुर में 1 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के आरोप में मनीष सिंह को सिदगोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. गिरफ्तारी के बाद कई पीड़ित सिदगोड़ा थाना पहुंचे हैं.
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
कारोबारी, कई पुलिस पदाधिकारी और नौकरानी से करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का आरोपी गोविंदपुर निवासी मनीष सिंह को सिदगोड़ा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया. थाना में उससे पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही कई पीड़ित सिदगोड़ा थाना पहुंचे और थाना प्रभारी फैज अहमद को अपने साथ हुई ठगी की जानकारी दी. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मनीष सिंह ने भुइयांडीह निवासी कारोबारी अर्जुन यादव से 49 लाख रुपये की ठगी की थी.
बैंक से लोन दिलाने के नाम पर महिला से ठगी
इस मामले में 3 अप्रैल 2025 को सिदगोड़ा थाना में केस दर्ज हुआ था. पुलिस का दावा है कि उसने जमीन और कारोबार का झांसा देकर कई पुलिस पदाधिकारियों समेत 30 से अधिक लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाया. केस दर्ज होने के बाद वह लगातार ठिकाने बदलता रहा. पहले गोविंदपुर में रहने के दौरान उसने घर में काम करने वाली महिला को बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर 1.50 लाख रुपये की ठगी की. शिकायत दर्ज होने पर वह वहां से फरार होकर बर्मामाइंस और बाद में सीतारामडेरा के पीपुल्स अकादमी स्कूल के पास किराये के मकान में रहने लगा, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
न्याय के लिए महिला ने एसएसपी से लगायी गुहार
ठगी की शिकार रिंकी देवी शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचीं और आरोपी मनीष सिंह से रुपये वापस दिलाने की गुहार लगायी. उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में मनीष ने बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर उनसे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिये और उनके नाम पर फर्नीचर समेत अन्य सामान खरीद लिया. बाद में लोन की किस्त की मांग होने पर ठगी का पता चला. शिकायत के बाद गोविंदपुर थाना में मामला दर्ज कराया, लेकिन आरोपी फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By भूमि शर्मा
भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










