मॉल के पास चोरी की बाइक लेकर घूम रहे थे दो युवक, फिर इस तरह खुला अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का राज...

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते एसएसपी और गिरफ्तार चोर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 8 सदस्य गिरफ्तार. जमशेदपुर पुलिस ने 19 बाइक और 2 स्कूटी बरामद की. जानें भीड़भाड़ वाले इलाकों से चोरी की पूरी कहानी.

विज्ञापन

जमशेदपुर : बिष्टुपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने बाइक चोरी कर अलग-अलग राज्यों में बेचने वाले गिरोह के आठ सदस्य को गिरफ्तार किया है. उनके निशानदेही पर छापेमारी कर पुलिस ने चोरी हुई 19 बाइक और दो स्कूटी बरामद किया है. गिरफ्तार होने वालों में गिरोह का सरगना महेश कुमार उर्फ गोलू समेत मुनीराम मुर्मू, कारू मार्डी ,विक्रांत साहनी,विक्रम साहनी,अशोक पात्रो, पेलाराम सरदार,काशीनाथ सरदार शामिल है. सभी से गिरोह और कारोबार के बारे में पूछताछ कर पुलिस ने जेल भेज दिया. उक्त जानकारी एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने बिष्टुपुर थाना में मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान दिये.

विज्ञापन

एसएसपी ने दी जानकारी

जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया - बीते रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पीएम मॉल के पास स्कूटी पर सवार दो युवक बाइक की चोरी करने की योजना बना कर घूम रहे है. सूचना मिलने के बाद बिष्टुपुर थाना प्रभारी दल बल के साथ फौरन मौके पर पहुंची. मामले की छानबीन शुरू की. इस मामले में पुलिस ने स्कूटी सवार दो युवकों को पूछताछ के लिए रोका. लेकिन पुलिस को देख कर दोनों भागने लगे. इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ कर पूछताछ की. कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने बताया - वे दोनों बाइक चाेरी करने की योजना बना रहे थे.

बरामद बाइक.
बरामद बाइक.

चोरी की स्कूटी पर घूम रहे थे युवक

पूछताछ में यह पाया गया कि जिस स्कूटी पर वे घूम रहे थे , वह भी चोरी की है. फिर पुलिस ने उसके गिरोह के बारे में जानकारी प्राप्त की और छापेमारी कर अलग अलग जगहों में छुपा कर रखा गया चोरी की बाइक को जब्त किया.

भीड़ वाले स्थान से करते थे चोरी

पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार लोगों ने पुलिस को बताया - वे लोग भीड़ भाड़ वाले जगहों से गाड़ियों की चोरी करने की योजना बनाते है. बाजार, मॉल और भीड़ वाले स्थान पर रेकी करने के बाद बाइक की चोरी करते थे. चोरी करने के बाद वे लोग बाइक को पश्चिम बंगाल और उड़िसा के छोटे छोटे गांव में बिक्री करते थे. बिक्री करने के वक्त वे लोग गाड़ियों का नंबर प्लेट को भी बदल देते थे. साथ ही गाड़ियों को रंग कर उसका हुलिया भी बदल देते थे.

गिरोह में शामिल अन्य लोगों की भी होगी गिरफ्तारी

एसएसपी ने बताया कि गाड़ियों की बिक्री करने के दौरान कागजात बनाने और नंबर प्लेट को बदलने में जो लोग भी शामिल होंगे, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस गाड़ियों के इंजन नंबर और चेचिस नंबर का सत्यापन कर रही है. साथ ही गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola