तिरुपति में झारखंड का दम दिखाएंगे बॉल बैडमिंटन के धुरंधर, पुरुष-महिला टीम घोषित

Updated:
विज्ञापन

टीम में शामिल खिलाड़ी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड की पुरुष और महिला बॉल बैडमिंटन टीमें 72वीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगी. तिरुपति के लिए टीम की घोषणा की गई है. खिलाड़ी 23 सितंबर को रवाना होंगे.

विज्ञापन

जमशेदपुर : राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन के बड़े मंच पर झारखंड के खिलाड़ी अपना दम दिखाने को तैयार हैं. आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के श्रीकालाहस्ती में 24 से 28 सितंबर तक होने वाली 72वीं सीनियर नेशनल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए झारखंड की पुरुष और महिला टीम की घोषणा कर दी गयी है. हाल ही में संपन्न 24वीं सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है. दोनों टीमें 23 सितंबर को टाटानगर रेलवे स्टेशन से प्रतियोगिता के लिए रवाना होंगी.

विज्ञापन

जर्सी और किट से बढ़ा खिलाड़ियों का उत्साह

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उतरने से पहले खिलाड़ियों को नई जर्सी और किट भी उपलब्ध करायी गयी है. झारखंड स्टेट बॉल बैडमिंटन संघ के महासचिव मज्जी रवि कुमार के प्रयास से ‘एसएलटीटी’ (पवार स्विफ्ट स्ट्रिप इंडिया) ने टीम की जर्सी और किट की स्पॉन्सरशिप की है. संस्था की ओर से सीनियर पुरुष और महिला टीम के साथ सब-जूनियर टीम को भी किट प्रदान की गयी है. इससे पहले भी एसएलटीटी झारखंड राज्य बॉल बैडमिंटन टीम को प्रायोजित कर चुका है.

पुरुष टीम में अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा

पुरुष टीम : वीरेंद्र कुमार मिश्रा, के युवा राव, मनीष कुमार, उत्तम कुमार नाथ, संदीप मैती, पीयूष मिश्रा, सनी कुमार, बिचय सांडिल, सुमित मुंडा और अभिषेक पात्रो।

कोच : के श्रीनिवास मैनेजर : के शिव सागर फिजियो : सिद्धांत मुंडा

महिला टीम में भी युवा जोश

महिला टीम : अनीषा बिरुआ, दीपाली सिंह सरदार, अंजलि सिंह सरदार, रबीना सरदार, करणपु दीक्षिता, रितु कुमारी, अंजलि कुमारी, अनुष्का सरदार, सरस्वती आलदा और लक्ष्मी मुर्मू।

कोच : सोनम मिश्रा मैनेजर : विशाखा मुंडा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola