बाबाधाम नहीं जा पाए तो साकची पहुंचें, मुफ्त मिलेगा उतरवाहिनी गंगा का जल

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (AI GENERATED)

जो भक्त सावन में देवघर नहीं जा पा रहे हैं, उनके लिए जमशेदपुर के साकची में एक विशेष आयोजन किया जा रहा है. सुल्तानगंज से गंगाजल मंगवाकर साकची शिव मंदिर में भव्य सहस्त्रघट जलाभिषेक का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर : सावन के पावन महीने में देवघर न जा पाने वाले श्रद्धालुओं के लिए साकची में एक विशेष धार्मिक आयोजन होने जा रहा है. साकची के लालचंद अग्रवाल एवं बबलू अग्रवाल परिवार द्वारा लगातार पांचवें वर्ष सुल्तानगंज के गंगा नदी का जल विशेष टैंकर के माध्यम से जमशेदपुर मंगवाया जा रहा है. इस पवित्र गंगाजल से शहर के श्रद्धालु साकची शिव मंदिर (शिव मंदिर लाइन, साकची) में भव्य जलाभिषेक कर पायेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसको लेकर 11 अगस्त को साकची शिव मंदिर (शिव मंदिर लाइन, साकची) में भव्य सहस्त्रघट जलाभिषेक का आयोजन किया जाएगा. सुबह 10 बजे विशेष शिव पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ होगा. उसके बाद दोपहर 12.30 बजे से भव्य सहस्त्रघट जलाभिषेक पूजा का आयोजन होगा. उसके बाद शाम पांच बजे से भव्य श्रृंगार एवं महाआरती होगा.

इस कार्यक्रम के आयोजक लालचंद अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक श्रद्धालु के लिए सुल्तानगंज जाकर जल लाना और देवघर जाना संभव नहीं हो पाता. ऐसे श्रद्धालुओं की आस्था को साकार रूप देने का एक अनूठा एवं प्रेरणादायी कार्य पिछले कई वर्षों से साकची के लालचंद अग्रवाल एवं बबलू अग्रवाल के परिवार द्वारा किया जा रहा है.

अग्रवाल परिवार की ओर से सुल्तानगंज की पावन गंगा से विशेष रूप से टैंकर के माध्यम से पांच वर्ष से गंगाजल जमशेदपुर मंगवाया जाता है और उसी पवित्र गंगाजल से शहर के श्रद्धालुओं के लिए साकची शिव मंदिर में सहस्त्रघट जलाभिषेक का भव्य आयोजन किया जाता है. उन्होंने समस्त शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित इस पावन आयोजन में सम्मिलित होकर सुल्तानगंज के गंगाजल से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करें और सावन मास के पुण्य के सहभागी बनें. इस आयोजन में भोलाराम दौलतराम, विनोद कुमार लालचंद अग्रवाल, विजेता इलेक्ट्रॉनिक्स, राज कमल इलेक्ट्रॉनिक्स एवं अग्रवाल मार्केटिंग का प्रमुख सहयोग है. आयोजन का दायित्व राखी अग्रवाल, मनीषा, यश, अमन, दीपका एवं समस्त अग्रवाल परिवार द्वारा निभाया जा रहा है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola