तमाड़ के भुईयांडीह में मनाया गया शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस, दी श्रद्धांजलि
फोटो | Prabhat Khabar Network
तमाड़ के भुईयांडीह में शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया। लोगों ने उनके बलिदान को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
तमाड़: तमाड़ प्रखंड क्षेत्र के भुईयांडीह में शहीद निर्मल महतो स्मारक समिति की ओर से शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया. इस दौरान लोगों ने शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया.
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शहीद निर्मल महतो ने झारखंड के लोगों के अधिकार और अलग राज्य के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. उनके संघर्ष और बलिदान को झारखंडवासी हमेशा याद रखेंगे. कार्यक्रम के दौरान उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया. मौके पर गोविंद महतो, विभीषण महतो, अघनु महतो, राजेंद्र सिंह मुंडा, मजबूल अंसारी, सुकूवा महतो, हलधर महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए